Rudraprayag
केदारनाथ से रेस्क्यू पूरा कर दिल्ली वापस लौटा भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर, 78 लोगों का किया रेस्क्यू।

रुद्रप्रयाग – भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से रेस्क्यू पूरा कर दिल्ली लौट गया है। रविवार को एमआई-17 ने दो शटल में धाम से 78 लोगों का रेस्क्यू किया, जिसमें 13 लोग गंभीर बीमार थे।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर 31 जुलाई की रात आई आपदा बाद से विभिन्न स्थानों के साथ धाम में फंसे व रुके यात्रियों और स्थानीय लोगों के रेस्क्यू में भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर व चिनूक ने अहम भूमिका निभाई है।
रविवार को एमआई-17 ने चारधाम हेलिपैड से केदारनाथ के लिए दो शटल कीं और 78 यात्री व स्थानीय लोगों को वापस लाया। इन लोगों में 13 बीमार भी थे, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि आपदा के बाद से केदारनाथ में रुके आखिरी व्यक्ति को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके अलावा हेलिकॉप्टर से साढ़े चार टन राशन, सब्जी, दवा और अन्य जरूरी सामग्री के साथ ही डेढ़ हजार किलो चारा भी पहुंचाया गया। रविवार दोपहर बाद एमआई-17 हेलिकॉप्टर केदारनाथ से लौटकर नई दिल्ली रवाना हो गया।
विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया कि एक अगस्त को चिनूक व एमआई-17 गौचर पहुंचे थे। इस पूरे अभियान में भारतीय वायुसेना ने आखिरी व्यक्ति की मदद की है। उन्होंने बताया कि चिनूक हेलिकॉप्टर से एक्सीक्वेटर मशीन धाम पहुंचाई जानी है।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव नदी किनारे पड़ा होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला गया।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात शव
बताया जा रहा है कि गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के समीप कार्यरत एक घोड़ा संचालक ने सुबह नदी किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। करीब से जांच करने पर उसके मृत होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।
कड़ी मशक्कत के बाद दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला गया शव
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम सक्रिय हुई और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि शव नदी किनारे ऐसे स्थान पर पड़ा था, जहां पहुंचना बेहद कठिन और जोखिम भरा था।

एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विशेष उपकरणों और स्ट्रेचर की सहायता से शव को सुरक्षित बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी से संबंधित मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Rudraprayag
रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। अगस्तमुनि महाविद्यालय के पास एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा
रूद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि क्षेत्र में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान बनियाड़ी गांव निवासी नीरज नेगी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक नीरज नेगी किसी धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए नदी में उतरे।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव भी अत्यंत तेज था। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और तेज धारा की चपेट में आकर बह गया।

तलाश में जुटी एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था।
प्रशासन ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों और जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर और तेज बहाव के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना जानलेवा साबित हो सकता है।
Rudraprayag
तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार, मौके पर मची-चीख पुकार

Rudraprayag Accident : चारधाम यात्रा मार्ग पर सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिस से मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
तिलवाड़ा में नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार
चारधाम यात्रा पर निकले पश्चिम बंगाल के यात्रियों की एक कार रविवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
सभी यात्रियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी किनारे पानी में फंस गया है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और कोतवाली अगस्त्यमुनि की पुलिस टीम आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इसके अलावा एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमों को भी मौके पर भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (यूपी16-डीके0856) बताया गया है। वाहन में कुल पांच यात्री सवार थे, जो पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। वाहन नदी किनारे पानी में फंस गया था, जिसके बाद बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं। वहीं चालक समेत तीन अन्य पुरुष यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।
रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन और राहत एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।
Cricket15 hours agoPAK-W vs SA-W Dream11 Team Match 11 WT20 WC 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Dehradun14 hours agoदेहरादून में पलटन बाजार के साड़ी-लहंगा शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Business11 hours agoTurtlemint Fintech Solutions IPO 2026: प्राइस बैंड, तारीखें, जीएमपी और संपूर्ण विश्लेषण…
Cricket14 hours agoKumar Kushagra Biography in Hindi: झारखंड के युवा विकेटकीपर से भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनने तक का सफर
almora16 hours agoअल्मोड़ा में अनिंयत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, जागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे सभी
Breakingnews11 hours agoदेहरादून में NEET की तैयारी कर रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइट नोट में लिखा…
Chamoli14 hours agoकर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने की अपील, कहा- शस्त्रों का न करें दुरुपयोग
Rudraprayag13 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस






































