Chamoli
चमोली जिले में अब ऑनलाइन मिलेगा भारत-तिब्बत सीमा इनर लाइन परमिट , जिला प्रशासन ने शुरू की सुविधा….

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में भ्रमण के लिए आवेदन प्रक्रिया अब सरल और सुविधाजनक होगी। जिला प्रशासन की पहल पर इनर लाइन परमिट (ILP) के आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की जा रही है। इस पहल के तहत एक नई वेबसाइट तैयार की गई है, जिसका संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। अब पर्यटक और श्रद्धालु घर बैठे आसानी से इनर लाइन परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
चमोली जनपद में माणा पास, रिमखिम पास और नीती पास जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं, जो नैसर्गिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन क्षेत्रों में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन, सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां पहुंचने के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होती है। पहले तक, पर्यटकों को ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, जिससे कई बार उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
पर्यटकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल के तहत पर्यटक अब आसानी से इनर लाइन परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस वेबसाइट के निर्माण के लिए एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर मद से धनराशि उपलब्ध करवाई है।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयवीर सिंह ने बताया कि चमोली जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का लिंक https://Pass.chamoli.org/ है, जिस पर आवेदन किए जा सकते हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से पर्यटकों को माणा पास, रिमखिम पास, नीती पास, घस्तोली, रत्ताकोणा, जगराऊं, देवताल, गोटिंग, ग्याल डुंग, गणेशगंगा, क्यूलांग, 16 प्वाइंट, अपर रिमखिम, लोअर रिमखिम और पार्वती कुंड जैसे क्षेत्रों के भ्रमण की अनुमति प्राप्त होगी।
इसके साथ ही, वेबसाइट पर आवेदन करते समय पर्यटकों को मौसम और सीमा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति की जानकारी भी मिलेगी, जिससे वे अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगे।
Chamoli
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर अचानक हुए भारी भूस्खलन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन
चमोली में नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नीति-मलारी हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था कि मौके पर धूल का बड़ा गुबार छा गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही पहाड़ कटिंग और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

Chamoli News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेनि) आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी ,सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने की बद्रीनाथ धाम के दिव्य वातावरण की सराहना
राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।
Chamoli
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Chamoli News : प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह भक्त लाटू देवता के दर्शन कर सकते हैं।
Table of Contents
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट
चमोली जिले के वाण गांव स्थित सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा देव नृत्य, झोड़ा-चाछड़ी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
Cricket18 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Uttarakhand16 hours agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Breakingnews19 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Dehradun15 hours agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket17 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand17 hours agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
Uttarakhand13 hours agoनानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…





































