Dehradun
आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुख्य सचिव से की भेंट, सीमांत गांवों में बसे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने पर बनी सहमति।

देहरादून – आईटीबीपी उत्तराखंड के सीमांत गांवों में बसे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के बीच इस प्रस्ताव पर सहमति बनी।

गुंज्याल ने राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव के साथ बॉर्डर आउट पोस्ट के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य सचिव से सीमांत जिले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एनओसी जारी होने पर भूमि हस्तांतरण के मामले तेजी से निपटाए जा सकेंगे।
मुख्य सचिव ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव ने आग्रह किया कि सीमांत गांवों में बसे लोगों को आईटीबीपी के चिकित्सक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं। इस पर गुंज्याल ने सहमति जताई और आश्वस्त किया कि सीमांत गांवों के स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर जोर दिया गया। साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई। गुंज्याल ने बताया कि आईटीबीपी स्थानीय किसानों से प्रोक्योरमेंट करने का भी प्रयास कर रही है।
Dehradun
देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

Dehradun News : देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अब मामला मानहानि के नोटिस तक पहुंच गया है। आरोप लगाने वाले विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने गामा को दो करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। दोनों ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए एक-एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है।
Table of Contents
देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें
विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मेयर ने सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। नोटिस के मुताबिक, इन टिप्पणियों के जरिए दोनों को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताने की कोशिश की गई, जबकि किसी सक्षम न्यायालय ने उनके खिलाफ ऐसा कोई फैसला नहीं दिया है।
धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक रूप से की गई इन कथित टिप्पणियों के कारण उनकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि प्रभावित हुई है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों पर बयानों के प्रसार से उन्हें मानसिक परेशानी, सामाजिक अपमान और व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ा है।

सात दिनों के अंदर मांगा जवाब
दोनों शिकायतकर्ताओं ने नोटिस के माध्यम से पूर्व मेयर से सात दिनों के भीतर कथित आपत्तिजनक बयान वापस लेने, सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगने और उन्हीं माध्यमों पर अपना खंडन जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं होने पर अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
क्या है पूरा विवाद?
यह पूरा मामला देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर इस मामले में करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अब शिकायतकर्ताओं ने पूर्व मेयर की कथित टिप्पणियों को आधार बनाकर दो करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
Dehradun
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। राजपुर रोड पर बार और रेस्टोरेंट समेत छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि एक दिन पहले ही इनके बिजली कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
Table of Contents
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट
दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। राजपुर रोड स्थित बार, रेस्टोरेंट समेत छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि इन प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन एक दिन पहले ही काट दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने अब सीलिंग की कार्रवाई की है।

देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
जानकारी के मुताबिक, शासन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही पर्यावरणीय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और अगले ही दिन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद राजपुर रोड के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हलचल देखने को मिली।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यावरण संरक्षण के मामले में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Dehradun
कालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत

Dehradun News : हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रहा एक सवारी वाहन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Table of Contents
कालसी में दर्दनाक हादसे में दो की मौत
कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप
जानकारी के मुताबिक, वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमोग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं।

2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल तीन लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Dehradun6 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
Dehradun4 hours agoकालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
Dehradun3 hours agoबिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
Dehradun36 minutes agoदेहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस







































