Udham Singh Nagar
घर के आंगन से लापता हुआ जय, नाले में मिला शव; परिवार में मचा कोहराम।

उधम सिंह नगर – बाजपुर के गांव नरखेड़ा में तीन दिन पहले घर के आंगन में खेल रहा तीन साल का मासूम अचानक गायब हो गया। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और घर के पास नाले का नाला खंगाला जहां मासूम बच्चे का शव पड़ा हुआ मिला।

बता दें कि, बीती 28 जनवरी को दोपहर के समय गांव नरखेड़ा निवासी अजय कुमार का तीन साल का बेटा जय घर के आंगन में खेल रहा था कि अचानक लापता हो गया। खोजबीन करने पर बच्चे का कोई पता नहीं चला। पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई गई थी। जिस पर बच्चे की तलाश में कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गई। बुधवार सुबह से पुलिस टीम ने घर के पास नाले में खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नाले का पानी निकालकर जेसीबी मशीन से खोजबीन की।
जहां मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ। यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चे के शव की सूचना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी

Kashipur News : काशीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त अचानक जीएसटी विभाग की टीम ने काशीपुर के प्रतिष्ठित कुक्कू टायर्स हाउस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें राज्य कर की रुद्रपुर और काशीपुर की चार टीमो ने डिप्टी कमिश्नर विनय आहूजा के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
काशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी
गुरूवार सुबह 11:00 बजे से प्रतिष्ठान के कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई इसमें बताया गया कि विगत 3 वर्षों से सेल का रिकॉर्ड खंगाला गया जिसमें पता लगा कि 10 करोड़ की बिक्री पर जीएसटी की चोरी की गई है इसमें अभी 70 लाख की पेनल्टी जमा कराई जा रही है और अभी ये कार्रवाई जारी रहेगी सारे दस्तावेज जप्त कर लिए गए हैं।

जीएसटी विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि काशीपुर के मुरादाबाद रोड ढेला पुल के समीप प्रतिष्ठित जतिन कुमार अरोरा पुत्र अजय कुमार अरोरा के प्रतिष्ठान कुक्कू टायर्स पर जीएसटी विभाग की टीम अचानक पहुंची। जहां पर रुद्रपुर तथा काशीपुर कि राज्य कर टीम जॉइंट कमिश्नर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें आज सुबह 11:00 बजे से लेकर देर शाम तक कार्रवाई लगातार जारी रही जिसमें विभाग की टीमों द्वारा सभी दस्तावेजों को जप्त कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है।
मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
विभाग के द्वारा कारोबार से जुड़े बिलिंग टैक्स भुगतान और करो कारोबार से जुड़े कई अहम दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पता लगा कि विगत 3 वर्षों से अभी तक 10 करोड़ का सेल टर्नओवर में टैक्स नहीं भरा गया है। अभी तक जो जांच में आया है उसमें 70 लख रुपए की पेनल्टी के रूप में जमा कराए जा रही है।

छापेमारी में पकड़ी गई 10 करोड़ की हेराफेरी
जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर श्याम सुंदर टीरुवा ने बताया कि आज 4 टीमें काशीपुर जांच करने पहुँची थी। काफी समय से शिकायत मिल रही थी की इनके द्वारा जो बिक्री की जा रही है उसका टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। उसके लिए जांच की जा रही थी और सभी 4 टीमों ने जिसका नेतृत्व डिप्टी कमिश्नर विनय औझा कर रहे थे कुछ दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं। लगभग 10 करोड़ रुपए की हेराफेरी प्रकाश में आई है।
Breakingnews
नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Nanakmatta Accident : उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नई कार खरीद कर लौट रहे शिक्षक की कारण को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा
नानकमत्ता में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर
नानकमत्ता में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, माडली निवासी संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि वह अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। देर रात वापस लौटते समय नानकमत्ता क्षेत्र के पास उनकी कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद चंद्रप्रकाश जोशी हादसे में सुरक्षित बच गए। वहीं फॉर्च्यूनर में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर में मौजूद एक व्यक्ति की भी हादसे में जान चली गई।
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
Cricket10 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket10 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
uttarakhand weather9 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar12 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Rudraprayag11 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Haridwar5 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Bageshwar10 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Haridwar7 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम






































