Dehradun
केदारनाथ हेली सेवा महामारी: हेली सेवाओ के लिए एक लोकेशन से ज्यादा टिकट की बुक तो होगी कार्रवाई..जाने नियम।

देहरादून – चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। केदारनाथ हेली सेवाओं को लेकर इस बार भी मारामारी का आलम है। इस बीच उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने टिकट बुकिंग पर सख्ती बढ़ा दी है। टिकट बुकिंग में एजेंटों की मिलीभगत के आरोपों के बीच युकाडा ने स्पष्ट किया कि एक लोकेशन से अधिक टिकट बुकिंग तत्काल पकड़ में आ जाएगी।

दरअसल, केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए टिकट बुकिंग की तेजी से तीर्थयात्री परेशान हैं। उनका आरोप है कि आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग को एजेंट प्रभावित कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया, पहले बल्क बुकिंग जैसे हालात होते थे, लेकिन पिछले साल से इसमें सख्ती शुरू की गई। बताया, पहले एक ई-मेल पर छह टिकट बुक हो सकते थे। कुछ लोगों ने मल्टीपल ई-मेल आईडी बना ली, जिससे ज्यादा टिकट बुकिंग का खतरा पैदा हो गया था।
इसके बाद इस साल से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि एक कंप्यूटर के आईपी एड्रेस पर पूरे यात्रा सीजन में पांच टिकट ही बुक हो सकते हैं। बताया, आईपी एड्रेस में भी कुछ लोग हेरफेर कर सकते हैं। लिहाजा, अब बदलाव भी कर दिया गया है कि टिकट बुकिंग के साथ लोकेशन का भी पता चलेगा। अगर एक ही लोकेशन से ज्यादा टिकट बुक होंगे तो उसे तत्काल ट्रेस किया जा सकेगा। रविशंकर ने बताया, अभी इस दिशा में और काम किया जा रहा है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जितनी सख्ती की गई है, उससे ये तो साफ है कि आसानी से कोई बल्क बुकिंग नहीं कर पाएगा।
युकाडा सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि हेली सेवाओं की टिकट बुकिंग में लगने वाले आरोप निराधार हैं। वह लगातार टिकट बुकिंग का फीडबैक ले रहे हैं। आम श्रद्धालुओं को भी हेली सेवाओं के टिकट मिले हैं।
10 मई से 20 जून और सितंबर माह की हेली सेवाओं के टिकट पूरे बुक हो चुके हैं। अक्तूबर माह के करीब 1800 टिकट बचे हुए हैं, जिनकी बुकिंग खुली हुई है। इसके अलावा 21 जून से 15 सितंबर तक मानसून सीजन की हेली सेवाओं की बुकिंग अभी खुलनी बाकी है।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

BC Khanduri Death : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन हो गया है। खंडूरी की पुत्री व विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने क
Table of Contents
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन
उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है।
लंबे समय से बीमार चल रहे BC khanduri का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनकी पुत्री और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने की है।

बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक थे बीसी खंडूरी
उत्तराखंड की राजनीति में बीसी खंडूरी एक बड़े और प्रभावशाली चेहरे के रूप में जाने जाते थे। सादगी, अनुशासन और साफ-सुथरी छवि के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी ने राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। साल 2007 में वो पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे और बाद में दोबारा भी उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
big news
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे

rishikesh train accident : उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में खड़ी उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।
Table of Contents
योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एक कोच पूरी तरह पटरी से अलग होकर पलट गया और ट्रैक से कई फीट दूर जाकर अटक गया।
खांड गांव क्षेत्र में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
राहत की बात ये रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार ट्रेन सुबह रवाना होने वाली थी और उसी दौरान यार्ड में तकनीकी कार्य चल रहा था। हादसे के वक्त ट्रेन में केवल लोको पायलट मौजूद था, जो सुरक्षित बताया जा रहा है।

ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका
प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और ब्रेक सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन का ट्रैक बदले जाने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद GRP और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति संभाली।
रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम गठित की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Dehradun News : देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एक युवती की स्कूटी को रोका और उस से उसका धर्म पूछा। इसका विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों और युवती के बीच बहस हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म
देहरादून के घंटाघर क्षेत्र में रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कथित “लैंड जिहाद” के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश में अवैध कब्जों और बाहरी लोगों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन प्रभावित हो रहा है।
बीच सड़क पर रूकवाई युवती की स्कूटी
प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ कार्यकर्ता एक युवती को रोककर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि युवती द्वारा मना करने पर उससे उसका धर्म पूछा गया। साथ ही उसकी स्कूटी को सड़क किनारे रुकवाकर उस पर प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया गया।

वीडियो सामने आने के बाद ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बजरंग दल ने दी मुख्यमंत्री आवास का घेराव की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जा सकता है।
Dehradun23 hours agoदेहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
big news21 hours agoरामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Chamoli20 hours agoचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
Nainital23 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
big news19 hours agoहल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
Cricket2 hours agoKKR vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 65: आज की बेस्ट विनिंग टीम
big news2 hours agoयोग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 40 के पार पहुंचने के आसार, लोगों के एडवाइजरी हुई जारी






































