Udham Singh Nagar
किसानों के समय को बचाएगा कृषिराज 1.0 ड्रोन, 10 मिनट के भीतर एक एकड़ के खेत में कर देता है छिड़काव,आईआईएम से होगी फंडिंग।

उधमसिंह नगर – फसल की बुआई और दवाई छिड़काव के लिए मजदूरों के न मिलने से किसानों को बड़ी मुश्किलें होती हैं। अब उनकी समस्या कृषिराज 1.0स्प्रेयिंग ड्रोन से हल हो जाएगी। यह 10 मिनट के भीतर एक एकड़ के खेत में फर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड और यूरिया का छिड़काव कर देता है। इससे 90 प्रतिशत तक पानी और समय की बचत भी होती है।

कृषिराज 1.0 स्प्रेयिंग ड्रोन को विमाना एरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने बनाया है। यह ग्रेटर नोएडा का एक स्टार्टअप है और इसे आईआईएम काशीपुर के इंक्यूबेशन सेंटर फीड ने सहयोग दिया है। कंपनी के फाउंडर मृदुल जैन ने बताया कि अभी तक किसान पीठ पर टंकी लादकर खेत में हाथ से दवाई का छिड़काव करते थे, जिससे एक एकड़ के खेत में छिड़काव करने में करीब दो घंटे लग जाते थे। साथ ही एक एकड़ के खेत में डेढ़ सौ से दो सौ लीटर पानी खपत होता है। उनकी कंपनी की ओर से तैयार किया गया कृषिराज 1.0 ड्रोन की मदद से महज आठ से नौ मिनट में एक एकड़ के खेत में छिड़काव किया जा सकता है। साथ ही पानी की मात्रा भी सिर्फ दस लीटर लगेगी।
समस्या कृषिराज 1.0 स्प्रेयिंग ड्रोन की कीमत करीब छह लाख रुपये है। छोटे किसान 400 से 500 रुपये चुकाकर एक एकड़ के खेत में छिड़काव करवा सकते हैं। एक बार की चार्जिंग से दो एकड़ खेत में छिड़काव किया जा सकता है। कंपनी के फाउंडर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि खेती से संबंधित ज्यादा से ज्यादा कार्य ड्रोन टेक्नोलॉजी से किए जाएं। इसी के चलते ऐसे ड्रोन तैयार कर रहे हैं, जिनमें बीजारोपण, फसल की गुणवत्ता और मृदा की जांच जैसी भी सुविधा हो।
कंपनी के फाउंडर मृदुल जैन और को-फाउंडर विश्वानी अग्रवाल ने कंपनी को 2020 में रजिस्टर्ड कराया था। मृदुल और विश्वानी ने देहरादून से एक साथ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का आइडिया सोचा था। कंपनी शुरू करने से पहले जानकारी प्राप्त करने के लिए अलग-अलग क्षेत्र में नौकरी की और उसके बाद कंपनी शुरू की। बताया कि जल्द ही ड्रोन को अपडेट किया जाएगा, ताकि कृषि संबंधित अन्य कार्य भी ड्रोन से किए जा सके। यह किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है।
आईआईएम काशीपुर के इंक्यूबेशन सेंटर फीड के सहयोग से विमाना एरोस्पेस टेक्नोलॉजीज को मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 25 लाख रुपये की फंडिंग मिली है। इसके अलावा संस्थान द्वारा मार्केटिंग, प्रेजेंटेशन, पिचिंग, मार्केट ग्रोथ व अन्य चीजों के बारे में ट्रेनिंग दी गई। संस्थान की ओर से आज भी कंपनी को मेंटर किया जा रहा है। महज चार वर्षों में कंपनी की वैल्यूएशन 25 करोड़ हो गई है। उनका लक्ष्य आने वाले पांच साल में कंपनी की वैल्यूएशन 300 करोड़ तक ले जाने की है।
big news
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को बनाया शिकार

Rudrapur News : रुद्रपुर में दो किशोरों ने मिलकर किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Rudrapur News : ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से 9 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसी मकान में किराए पर रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
रूद्रपुर में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक किराये के मकान में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। इसके साथ ही दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है।
एक ही मकान पर किराए पर रहते थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के माता-पिता और आरोपी किशोर के परिजन दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। गुरूवार को एक दंपती अपनी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
मासूम के माता-पिता ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात उनकी 9 साल की बेटी कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
घटना के बाद बच्ची काफी घबराई हुई और परेशान नजर आ रही थी। परिजनों द्वारा पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, मिली शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
big news
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…

Sitarganj News : सितारगंज से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़ें हैं तार
Sitarganj News : सितारगंज पुलिस और एसओजी केसंयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो सन्धिक्त व्यक्तियों को बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कर से स्विफ्ट सिडकुल फेज टू क्षेत्र से कच्चे रास्ते के माध्यम से अवैध असला लेकर जा रहे दो असलहा तस्करों को पकड़ा है।
दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को एसओजी रुद्रपुर और सितारगंज पुलिस सिडकुल फेज 2 में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक द्वारा बहन को पीछे से मोड़कर भागने का प्रयास किया गया।
जो कच्चे रास्ते में फंस गई।वहीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। वही तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए।

हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पुलिस के डर से हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे। दोनों अंतरराज्यीय स्तर पर इनकी सप्लाई करते हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त ने अपने नाम हरेंद्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल निवासी बिरिया फॉर्म सिसैया दूसरे ने अपना नाम निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी केशव नगर सितारगंज बताया हैय़
आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार
दोनों के पास से बिना नंबर प्लेट शिफ्ट कार पांच असलहा 222 जिंदा कारतूस 129 खोखा कारटूश बरामद किया गया है। दोनों के बैंक डिटेल की जांच करने पर अधिकतर लेनदेन जम्मू से जुड़ने की बात सामने आई है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने और जम्मू निवासी वाहिद वाजिद अन्य व्यक्तियों को हथियार उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की है।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत

पंतनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Table of Contents
तेज रफ्तार डम्पर ने ली जान
दरअसल, ये घटना ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित दरऊ चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, मोहन स्वरूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच जारी, क्षेत्र में शोक का माहौल
इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने की मांग की है।
Cricket11 hours agoPraful Hinge Biography in Hindi : IPL 2026 डेब्यू, क्रिकेट स्टैट्स, परिवार, संघर्ष और करियर का सफर..
big news12 hours agoPM Modi Dehradun Visit 🔴 LIVE : पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, देशवासियों को दी बधाई
Cricket11 hours agoCSK vs KKR Dream11 Prediction Match 22 IPL 2026 : क्या चेन्नई में कोलकाता को मिलेगी पहली जीत? जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
Haridwar11 hours agoबैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
big news10 hours agoउत्तराखंड में हुए सीनियर IFS अफसरों के बंपर तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
Breakingnews8 hours ago12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें
Cricket6 hours agoNAM vs SCO Dream11 Prediction 1st T20I April 2026
big news5 hours agoPM मोदी ने कुमाऊंनी व गढ़वाली से की अपने भाषण की शुरूआत, पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें






































