Haldwani
कुमाऊँ द्वार महोत्सव सिर्फ संस्कृति नहीं, हमारी पहचान – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊँ द्वार महोत्सव यह केवल एक संस्कृति का उत्सव नहीं है बल्कि यह महोत्सव हमारी अस्मिता हमारी पहचान हमारी जड़ों से जुड़ाव रखता है। हर वर्ष यहां पर प्रतिभाग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारे कलाकारों को भी एक मंच प्रदान करता है उनकी कला का प्रदर्शन का अवसर देता है और उनको सम्मानित करने का काम भी इस कुमाऊं द्वार महोत्सव के माध्यम से होता है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की बधाई देते हुए महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले सभी लोक कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सभी कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन स्पष्ट प्रमाण है कि टेक्नोलॉजी और ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में भी हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारी जड़ों से जोड़ने का सुंदर कार्य यह महोत्सव कर रहा है, यहॉ के लोक कलाकारों ने भी अपने परिश्रम निष्ठा से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दुनिया के बीच लाने का कार्य किया है। यहॉं के लोक कलाकार उत्तराखंड की सीमाओं को लांघ कर विदेशों में भी जाकर उत्तराखंड की संस्कृति को दुनिया के बड़े मंच पर प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री जी द्वारा हमारे राज्य की जो ब्रह्म कमल की टोपी पहनी थी और उसके बाद पूरे देश और दुनिया में हमारी टोपी आज हमारी पहचान बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य की लोक भाषा और संस्कृति के संरक्षण और समर्थन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में लोक कलाकारों की सूची भी तैयार की जा रही है जिससे लोक कलाकारों को सत्यापित करने में सहायता भी मिल रही है ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके | कोरोना काल के दौरान लगभग 3200 सूचीबद्ध कलाकारों को प्रतिमाह ₹2000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई थी, इसके अलावा लोक कला के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले कलाकारों को प्रतिमाह की पेंशन भी प्रदान की जा रही है। गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत 6 माह का लोक प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है, इन्हीं कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारी पौराणिक संस्कृति की महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है | राज्य सरकार लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही हैं जिससे संस्कृति को सुरक्षित और विकसित करने में सहायता मिल रही है। सरकार उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान, साहित्य भूषण, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के माध्यम से उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है | माननीय प्रधानमंत्री जी के इस कथन ने हमारे अंदर ऊर्जा और प्रोत्साहन भरने का काम किया है | प्रधानमंत्री जी के इस कथन को आगे ले जाने वाला अग्रदूत कोई बनेगा तो वे हमारी माता बहने होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ के मंत्र को आत्मसात करते हेतु भी सभी से अपील की और कहा कि अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें स्वदेशी का प्रयोग करें। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुमाऊं द्वार महोत्सव हमारी संस्कृति परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल का भी अवलोकन किया, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने “लखपति दीदी योजना” के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी बात कही, जिससे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
Haldwani
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग

Haldwani News : रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के सामने मोर्चा खोल दिया है।
Table of Contents
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेवा से जुड़े गिरीश पांडे समेत करीब 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज मुकदमे को भी अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस की शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जबकि राहुल गांधी के खिलाफ बेहद तेजी से एफआईआर दर्ज कर दी गई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को केवल राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि इसे सम्मान और सामाजिक भेदभाव से जुड़ा मुद्दा मानकर लड़ाई लड़ रही है।

खड़गे के अपमान का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग
यशपाल आर्या का कहना है कि रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में दलित समाज के प्रति भाजपा की मानसिकता उजागर हुई है।
कांग्रेस का कहना है कि पार्टी पहले भी पुलिस को इस संबंध में शिकायत दे चुकी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने साफ कहा कि कांग्रेस अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगी। यदि मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
Haldwani
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी

Haldwani News : हल्द्वानी में एक निजी इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने के बाद भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिससे कई छात्राएं डरकर रोने लगीं।
Table of Contents
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही अन्य छात्राएं भी घबरा गईं और कई छात्राएं डर के कारण रोने लगीं।
स्कूल में ‘भूत’ होने की उड़ी अफवाह
कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की यूनिट परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की। इसी बीच एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास परीक्षा दे रहीं छात्राएं डर गईं। देखते ही देखते ये बात पूरे कॉलेज में फैल गई कि छात्राओं पर कथित तौर पर भूत-प्रेत का साया है।

अफवाह फैलते ही परीक्षा केंद्र में मची अफरा-तफरी
अफवाह के कारण छात्राओं के बीच दहशत फैल गई। कई छात्राएं घबरा गईं और रोने लगीं। परीक्षा दे रहे अन्य विद्यार्थियों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्थिति को संभालने की कोशिश की और छात्राओं को शांत कराया।
स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
कॉलेज की प्रवक्ता नीलम के मुताबिक, कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की सूचना सामने आई थी। हालांकि, भूत-प्रेत की बाधा से जुड़ी बातें सिर्फ अफवाह थीं। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने के बाद एहतियात के तौर पर कॉलेज में छुट्टी कर दी। इसके बाद माहौल शांत हो गया।
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद, अलर्ट मोड में प्रशासन
big news14 hours agoमुनिकीरेती के मालागूंठी के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर और स्विफ्ट की टक्कर में दो की मौत
Haridwar8 hours agoलक्सर में चोरों का बड़ा खेल…फौजी के घर से 28 लाख रुपये के गहने लेकर हुए फरार
Haldwani9 hours agoरामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 15 लोगों पर मुकदमे की मांग
Cricket7 hours agoSA vs ZIM Dream11 Prediction Match 3 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Chamoli13 hours ago17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, उसके बाद यहां कर सकते हैं दर्शन






































