big news
नैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Nainital News : नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में बाघ का आतंक देखने को मिला है। फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश झलक और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जमकर लताड़ा और महिला का शव एंबुलेंस से नहीं ले जाने दिया।
Table of Contents
फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के पनियाली इलाके में एक महिला को आज बाघ ने अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला जानवरों के लिए चार पत्ती लेने सुबह जंगल गई थी। जब महिला दोपहर बाद तक भी घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी और खुद जंगल की ओर निकल पड़े।
जंगल में करीब 3 किलोमीटर अंदर से बरामद हुआ शव
काफी देर तक चल सर्च ऑपरेशन के बाद महिला के कपड़े जंगल से बरामद हुए। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीण जंगल की काफी अंदर तक सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे। घने जंगल में करीब 3 किलोमीटर अंदर जाकर कमला का शव बरामद किया जा सका।
घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने महिला के शव को पंचनामें के लिए नहीं ले जाने दिया, काफी देर तक अधिकारियों के द्वारा समझे जाने के बावजूद भी ग्रामीण नहीं माने

मौके पर पहुंचे एसडीएस हल्द्वानी
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों को मौके पर समझने के लिए एसडीएम हल्द्वानी भी पहुंचे। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत जंगल में कैमरा ट्रैप लगाने और जंगल में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन्य जीव को आदमखोर घोषित करने के लिए भी विभाग से बातचीत की जा रही है।
ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील
एसडीएम हल्द्वानी ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले ना जाने की अपील की है। मौके पर पहुंची वन विभाग की SDO ने कहा की 12 फरवरी को हुई घटना के बाद 26 कैमरा ट्रैप जंगल में लगाए गए थे। लेकिन किसी में टाइगर का मूवमेंट कैप्चर नहीं हुआ है, फिलहाल ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की जा रही है।
big news
अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म

Uttarakhand Politics : अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बीजेपी में बदलाव दिखने शुरू हो गये हैं। सत्ता के गलियारों में भी इसे लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। राष्टीय अध्यक्ष के दौरे के तुरंत बाद प्रदेश संगठन महामंत्री की विदाई भी कई सवाल खड़े कर रही है।
Table of Contents
अजय कुमार बने राजस्थान के BJP के संगठन महामंत्री
भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष के देहरादून दौरे के बाद उत्तराखंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला। उत्तराखंड के भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार को राजस्थान भेज दिया गया है। इस कदम को पार्टी जहां एक सामान्य प्रकिया बता रही है तो वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में इस बात की चर्चाएं हो रहीं हैं कि ये संगठन महामंत्री का प्रमोशन है या डिमोशन?
संगठन महामंत्री का प्रमोशन है या डिमोशन?
कुछ का कहना है कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के बाद राज्यस्थान जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिलना प्रमोशन है तो कुछ का कहना है कि लोगों के आक्रोश के कारण ये फैसला लिया गया है। जहां एक ओर कोई इसे बीजेपी की नेक्सट लेवल प्लानिंग बता रहा है तो कोई इसे बीजेपी की घबराहाट के बाद उठाये जा रहे एहतियाती कदम बता रहा है।

रूठे नेता माने और गुटबाजी की चर्चाओं पर भी लगा विराम
बात कुछ भी हो मगर उत्तराखंड में बीजेपी की कई नई तस्वीरें तस्दीक कर रही हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का देहरादून दौरा केवल औपचारिक तो बिल्कुल नहीं था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान पार्टी के रूठे नेता भी एक मंच पर दिखे। मानो ये संदेश दिया जा रहा हो कि भाजपा में सब कुछ ठीक है। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले तक चल रही गुटबाजी की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।
आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं कई बड़े बदलाव
28 से 30 मई तक देहरादून में प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन किया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। तीन दिनों तक चली बैठकों और मंथन के दौर में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सूत्रों की मानें तो 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए, जिनका असर संगठन में हो रहे बदलावों के रूप में दिखने भी लगा है। प्रदेश महामंत्री को हटाए जाने के बाद चर्चाएं हैं कि बीजेपी में आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव और देखने को मिल सकते हैं।
big news
देहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह

Dehradun News : राजधानी देहरादून के थानों में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को भारी पुलिसबल की तैनाती के बीच सील कर दिया गया है।
Table of Contents
थानो में धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील
रानी पोखरी थाना क्षेत्र के थानों में धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
MDDA द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि MDDA द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ये कार्रवाई की गई। मस्जिद सील किए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना रहा। इस कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

वहीं, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन उचित कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
मुस्लिम समाज में दिख रही नाराजगी को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
big news
पिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर रलगाड़ी क्षेत्र के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक अभियान चलाया गया।
Table of Contents
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम को हुई। वाहन गहरी खाई में गिर गया था, जिसके चलते रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 2:30 बजे दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सुबह लगभग 4 बजे शवों को तहसील मुख्यालय मुनस्यारी लाया गया।

पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 27 वर्षीय महेंद्र, निवासी पांगू (धारचूला), तथा 28 वर्षीय प्रकाश, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि नेपाली नागरिक के परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सीमेंट की खेप पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था पिकअप
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन मिलम क्षेत्र में सीमेंट की खेप पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था। वापसी के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
- अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
- WI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
- हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
- SSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Cricket13 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
आस्था16 hours agoकब है Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का सटीक समय और पूजा विधि..
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देखें रिपोर्ट
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
Job14 hours agoSSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Uttarkashi15 hours agoउत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
Breakingnews14 hours agoदेवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी
Business17 hours agoCMR Green Technologies Ltd IPO: निवेशकों के लिए बड़ा मौका, जानें प्राइस बैंड, डेट्स और पूरी डिटेल






































