Breakingnews
भूकंप से थर थर कांपी नेपाल की धरती , लगभग 100 लोगों की हुई मौत

नेपाल – नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक लगभग 100 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत हो हुई है, वहीं जाजरकोट जिले में अब तक 34 लोगों की जान गई है।
भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, रात 11.47 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया। भारत में भी करीब 40 सेकंड तक झटके महसूस किए गए।
वहीं, नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। जाजरकोट काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप का झटका महसूस होते ही काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान लोग सड़कों पर डरे सहमे दिखे।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11.47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है।
Breakingnews
बड़ी खबर: कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा — एक की मौत, 14 घायल, कई दबे होने की आशंका!

टिहरी : टिहरी जिले में चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। जाजल और फकोट के बीच कांवड़ियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।
2 से 3 लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव कार्य जारी है और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
BREAKING NEWS: चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए स्थगित।

देहरादून : प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनज़र यह एहतियाती कदम उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय किया गया है।
आयुक्त श्री पांडेय ने बताया कि आगे की यात्रा को लेकर निर्णय कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के पश्चात लिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।
Breakingnews
बड़ी ख़बर: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को बीजेपी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से आज बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा ने अपने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत लिया है।
कुछ दिन पहले भाजपा ने राठौड़ को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसमें उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे।
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर विवादों में घिरे हुए थे। इस मुद्दे को लेकर उनके बयान और बर्ताव लगातार पार्टी के लिए असहजता का कारण बन रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं दिया और अपनी भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रखा।
पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह बड़ा कदम उठाया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह निष्कासन फिलहाल 6 वर्षों के लिए है…और इसके बाद ही किसी भी पुनर्विचार की संभावना होगी।
भाजपा का कहना है कि पार्टी की छवि, अनुशासन और सार्वजनिक आचरण के मानदंडों से कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता, चाहे वह कितना ही वरिष्ठ नेता क्यों न हो।
#SureshRathoreExpelledBJP #BJPDisciplinaryAction2025 #UttarakhandBJPNews
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…