Breakingnews
नए साल पर नैनीताल-मसूरी बने सैलानियों की पहली पसंद, जश्न में डूबे रहे लोग
New Year 2026 के जश्न में डूबा रहा Nainital और Mussoorie , देश विदेश से आए हजारों पर्यटक
मुख्य बिंदु
New Year 2026: न्यू ईयर 2026 के स्वागत में ‘पहाड़ों की रानी’ Mussorie पूरी तरह जश्न के माहौल में डूबी नजर हुई आई। देश विदेश से आए हजरों पर्यटकों ने 31 दिसंबर की रात से लेकर नए साल के पहले दिन तक सर्द वादियों के बीच उत्साह और उल्लास के साथ नए साल का आगाज किया। माल रोड, गनहिल, केम्पटी फॉल और लाइब्रेरी क्षेत्र देर रात तक सैलानियों से खचाखच भरे रहे।
New Year 2026: होटल फुल, पर्यटन कारोबार रहा संतोषजनक
इसी बीच नए साल के मौके पर मसूरी के होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे लगभग पूरी तरह बुक रहे। जबकि सोशल मीडिया पर जाम और भीड़ की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ पर्यटकों ने बुकिंग रद्द की, फिर भी कुल मिलाकर पर्यटन कारोबार ठीक ठाक रहा। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने सैलानियों के स्वागत में स्पेशल पैकेज, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और ट्रेडिशनल पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की, जिससे जश्न और भी खास बन गया।

सुरक्षा में दिखी पुलिस की सख्ती
इसके साथ ही नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए मसूरी पुलिस पूरी तरह सक्रिय मोड में रही। मसूरी क्षेत्राधिकारी मनोज असवाल के नेतृत्व में माल रोड सहित प्रमुख इलाकों में लगातार मार्च पास्ट किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 3 इंस्पेक्टर, 26 सब-इंस्पेक्टर और 60 कांस्टेबल तैनात किए गए थे, जबकि PAC की दो बटालियन भी मौके पर मौजूद रहीं। इस दौरान पुलिस की हुड़दंग और खुले में शराब पीने वालों पर सख्त नजर थी।
सुरक्षित पर्यटन सुनिश्चित करने में जुटा प्रशासन
इसके अलावा एसडीएम मसूरी राहुल आनंद और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्यटकों को सुरक्षित,बेहतर और यादगार अनुभव देना रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सुंदर सजावट, रंगीन बाजार और पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू ने मसूरी को नववर्ष के लिए खास बना दिया। सर्द मौसम के बीच जगमगाती पहाड़ियां सैलानियों के लिए किसी यादगार तस्वीर से कम नहीं रहीं।

Nainital और कॉर्बेट में भी जमकर हुआ जश्न
वहीं सरोवर नगरी Nainital और वर्ल्ड फेमस जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी नए साल का जश्न हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। देश-विदेश से आए पर्यटकों ने शांत वातावरण और प्रकृति के बीच नई ईयर 2026 का स्वागत किया। कॉर्बेट पार्क और आसपास के सरकारी और निजी रिसॉर्ट्स खचाखच भरे नजर आए। सैलानियों ने जंगल सफारी, वन्यजीवों और प्रकृति की गोद में नए साल का आनंद लिया, वहीं इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक-फ्री नए साल का संदेश भी दिया गया।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें सभी फैसले

Dhami Cabinet Decisions : सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता आज सचिवालय में शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसके बाद 10 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है। उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग/कयाकिंग संशोधन नियमावली 2026 को CX^FCX[N CS
10 प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
- 1. पिथौरागढ़ स्थित नन्ही परी संस्थान के लिए लगभग तीन हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
- 2. तकनीकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।
- 3. प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन, श्रीनगर अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पका हुआ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराएगा।
- 4. उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के 68 नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

कुंभ मेले के ऑडिट कार्यों के लिए दो नए पद सृजित
- 1. कुंभ मेले के ऑडिट कार्यों को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ लेखाधिकारी और अधिशासी अभियंता के एक-एक नए पद सृजित करने का फैसला लिया गया।
- 2. लेखाकार सहित अन्य पदों पर पदोन्नति के लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब पदोन्नति ज्येष्ठता (सीनियरिटी) के आधार पर की जाएगी।
- 3. बापूग्राम, बिंदुखत्ता और 54 बग्गा से जुड़े भूमि अधिकार मामलों के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट और प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी।
- 4. कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2027-28 से मदरसा बोर्ड के लिए बजट में अलग से प्रावधान समाप्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज सचिवालय में होगी। 4:25 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसला होने की संभावना है। जुलाई महीने की यह पहली कैबिनेट बैठक होने के कारण इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के अनुसार बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, ऊर्जा, खेल सहित कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार इन विभागों की विभिन्न योजनाओं और नीतिगत मामलों पर अंतिम निर्णय ले सकती है। कई ऐसे प्रस्ताव भी हैं, जिनका सीधा असर आम जनता और सरकारी व्यवस्थाओं पर पड़ने की उम्मीद है।

बदला गया बैठक का समय
पहले यह बैठक सुबह 9 बजे आयोजित होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब कैबिनेट बैठक दोपहर 4:25 बजे सचिवालय में होगी।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। कल देहरादून जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून में कल भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Cricket10 hours agoमिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद
Breakingnews10 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarakhand4 hours agoकेसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
big news4 hours agoसौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
Business10 hours agoLaser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)
Haldwani9 hours agoनैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस
Haldwani6 hours agoRapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी












































