Dehradun
मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता पर गुस्साए अधिकारी, सचिवालय संघ का आज कार्य बहिष्कार l

देहरादून: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम और उनके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के मामले में राज्यभर में विरोध का माहौल बन गया है। सचिवालय संघ और आईएएस एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को सचिवालय संघ ने कार्यबहिष्कार का एलान किया, और आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। आईएएस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि वे मामले में किसी प्रकार के दबाव को स्वीकार नहीं करेंगे और चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि यह मामला बिना किसी दबाव के सुलझाया जाएगा और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य सचिव को सौंपा शिकायती पत्र
आईएएस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पहले दिन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की और घटना के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि सचिव मीनाक्षी सुंदरम और उनके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता और मारपीट की घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे सभी अधिकारियों में भय और असंतोष का माहौल उत्पन्न हुआ है। साथ ही, उन्होंने यह भी शिकायत की कि मार्च में नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हुई अभद्रता के मामले में आठ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गृह सचिव को निर्देश दिया कि आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सचिवालय संघ का विरोध जारी
सचिवालय संघ ने इस घटना के विरोध में एटीएम चौक पर एक आमसभा आयोजित की, जिसमें सभी संघों ने एकजुट होकर घटना की कड़ी निंदा की। संघ ने यह निर्णय लिया कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे से सभी कर्मचारी कार्यबहिष्कार करेंगे। यदि समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अन्य संगठनों ने भी उठाई आवाज
उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन और हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन समेत कई अन्य संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रमुख महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
राज्य कर्मचारी परिषद और कांग्रेस विधायक का भी समर्थन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
सुरक्षा की सख्त मांग
सचिवालय संघ और अन्य संगठनों ने सरकार से सचिवालय कर्मचारियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सचिवालय कर्मचारियों के बीच असुरक्षा का माहौल उत्पन्न किया है, जिसे तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
#IASOfficerMisconduct, #SecretaryAssaultProtest, #IASAssociationDemandAction, #SecretariatStaff Strike, #GovernmentEmployeeSafety
big news
कालसी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून के कालसी में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
कालसी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पिकअप
देहरादून के कालसी में हरिपुर-कोटी-क्वानू- मीनस राजमार्ग पर लालढांग के पास आज एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लालढांग के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
विकासनगर का रहने वाला था मृतक चालक
पिकअप वाहन चालक की पहचान अजय भाटी (26) के रूप में हुई है। जो कि विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी के मुताबिक पिकअप वाहन राशन का सामान लेकर विकासनगर से त्यूणी जा रहा था।
परिजनों के संपर्क करने पर पुलिस ने की थी तलाश
कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे चालक के परिजनों ने थाने में संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि अजय भाटी सामान लेकर त्यूणी के लिए निकला था लेकिन वहां पहुंचा नहीं और उस से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।
इसी दौरान लालढांग के पास एक वाहन टोंस नदी में गिरा हुआ मिला। पुलिस ने पास जाकर तलाश की तो चालक पास में पड़ा हुआ था जिसकी मौत हो गई थी जो कि अजय भाटी ही था। इस खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: राज्यपाल ने दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन कर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

DEHRADUN NEWS: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को सपरिवार चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर लोक भवन में पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया. साथ ही राज्यपाल ने प्रदेशवासियों दुर्गाष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी.
मुख्य बिंदु
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दुर्गाष्टमी पर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बुधवार को अपने परिवार के साथ लोक भवन में चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व केवल व्रत और उपवास तक सीमित नहीं है, बल्कि ये नारी शक्ति के सम्मान और कन्याओं के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का भी प्रतीक है.

ये भी पढ़ें- ram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
प्रदेशवासियों को दी दुर्गाष्टमी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं.
Uttarakhand
DEHRADUN NEWS: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक, 34 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक, जिलों के प्रस्तावों को मंजूरी
DEHRADUN NEWS: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई.
मुख्य बिंदु
नदियों की ड्रेजिंग और माइनिंग के लिए SOP जारी करने के निर्देश
बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रस्ताव पहले जनपद स्तरीय समिति से अनुमोदित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से ही राज्य स्तर पर भेजे जाएं. इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग को नदियों की ड्रेजिंग और माइनिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) शीघ्र जारी करने को कहा. साथ ही, बाढ़ सुरक्षा से जुड़े प्रस्तावों को विभागीय समिति द्वारा तकनीकी सलाहकार समिति (TAC) की संस्तुति के बाद ही राज्य कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए.
ये भी पढ़ें_ कैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
सितारगंज में बैगुल नदी पर विस्तृत अध्ययन के निर्देश
इसके आलावा, मुख्य सचिव ने उन नदियों की पहचान करने को कहा, जहां हर वर्ष कटान की समस्या बनी रहती है. उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक समाधान के रूप में चैनलाइजेशन की योजना तैयार करने पर जोर दिया. वहीं, सितारगंज क्षेत्र में बहने वाली बैगुल नदी के संबंध में विस्तृत अध्ययन कराने के भी निर्देश दिए गए.

समिति की बैठक में कई अहम परियोजनाएं पास
बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इनमें नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र को भूस्खलन से सुरक्षित करने, पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में ड्रेनेज और लैंडस्लाइड नियंत्रण कार्य, हरिद्वार के मनसा देवी बाईपास मार्ग पर सुरक्षा कार्य, अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा कार्य, उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन रोकथाम कार्य और देहरादून सहित कई जिलों में बाढ़ सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं. इन सभी परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत स्वीकृत की गई है.
ये भी पढ़ें_ CM DHAMI ने महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारंभ, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
34 करोड़ की आपदा योजनाएं स्वीकृत
देहरादून के रायपुर और डोईवाला क्षेत्रों में नदियों के किनारे सुरक्षा कार्य, कैंट क्षेत्र में टोंस नदी के तट पर सुरक्षा दीवार निर्माण, और सहसपुर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनर्निर्माण जैसे कार्यों को भी मंजूरी दी गई. राज्य आपदा मोचन निधि के तहत विभिन्न मदों में अतिरिक्त धनराशि आवंटन के लिए कुल 34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को कार्योत्तर अनुमोदन दिया गया.
Breakingnews12 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news12 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National9 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news7 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National8 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh11 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
Udham Singh Nagar9 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
almora6 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण




































