Breakingnews
कौन हैं Payal Gaming ? क्यू आज हो रही है गूगल पर ट्रेंड , जाने उनके बारे मे सबकुछ…

Payal Gaming सोशल मीडिया पर वायरल ‘वीडियो विवाद’ का पूरा सच
भारतीय ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग की दुनिया में पायल धारे, जिन्हें दुनिया ‘Payal Gaming’ के नाम से जानती है, एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। आज यानी 17 दिसंबर 2025 को पायल गेमिंग गूगल और सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं। इसका कारण उनकी कोई नई उपलब्धि नहीं, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण वीडियो विवाद (Deepfake Controversy) है।
इस लेख में हम जानेंगे पायल गेमिंग के संघर्ष की कहानी और उस वायरल वीडियो का सच जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
Table of Contents
पायल गेमिंग की बायोग्राफी (Biography of Payal Gaming)
पायल धारे का जन्म 18 सितंबर 1999 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुआ था। एक छोटे शहर से निकलकर भारत की सबसे सफल महिला गेमर बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है।
करियर की शुरुआत
पायल ने अपने गेमिंग सफर की शुरुआत 2019 में की थी। उस समय भारत में PUBG Mobile (अब BGMI) का क्रेज चरम पर था। उन्होंने रूढ़ियों को तोड़ते हुए गेमिंग को एक करियर के रूप में चुना।
- YouTube की शुरुआत: उन्होंने “Payal Gaming” नाम से अपना चैनल शुरू किया और अपनी बेहतरीन गेमिंग स्किल्स और मजेदार कमेंट्री से लोगों का दिल जीत लिया।
- S8UL का हिस्सा: पायल भारत के सबसे बड़े गेमिंग संगठन S8UL की एक प्रमुख सदस्य हैं। उन्हें नमन माथुर (Mortal) और ठग (Thug) जैसे दिग्गजों का साथ मिला, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।
उपलब्धियां और रिकॉर्ड
- 3 मिलियन सब्सक्राइबर: वह 3 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार करने वाली भारत की पहली महिला गेमर बनीं। वर्तमान में उनके 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।
- अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार: 2024 में उन्होंने MOBIES (Mobile Gaming Awards) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीता।
- पीएम मोदी से मुलाकात: भारत सरकार के गेमिंग को बढ़ावा देने के अभियान के तहत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है।
क्यों ट्रेंड कर रही हैं पायल गेमिंग? (The Video Controversy)
आज गूगल पर पायल गेमिंग के ट्रेंड होने की मुख्य वजह एक वायरल वीडियो है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
वीडियो विवाद का सच क्या है?
पिछले कुछ दिनों से ‘X’ (Twitter), टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। कुछ शरारती तत्व इसे “पायल गेमिंग का लीक वीडियो” बताकर शेयर कर रहे हैं।

लेकिन इस वीडियो का सच कुछ और है:
- डीपफेक (Deepfake) तकनीक: साइबर विशेषज्ञों और प्रशंसकों के अनुसार, यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। यह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाया गया एक Deepfake वीडियो है, जिसमें किसी और के शरीर पर पायल का चेहरा लगाया गया है।
- दुबई ट्रिप का गलत फायदा: पायल फिलहाल दुबई की यात्रा पर हैं। ट्रोल्स ने इसी बात का फायदा उठाकर इसे “Dubai MMS” का नाम दे दिया ताकि यह सच लगे।
- फैंस का समर्थन: उनके लाखों फैंस इस समय उनके समर्थन में खड़े हैं और लोगों से इस फर्जी वीडियो को रिपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं।
पायल गेमिंग की नेट वर्थ (Net Worth 2025)
पायल गेमिंग की कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ से 9 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।
निष्कर्ष
Payal Gaming ने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, उसे नुकसान पहुँचाने के लिए कुछ लोग तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। यह विवाद एक बार फिर इंटरनेट पर महिलाओं की सुरक्षा और AI Deepfake के खतरों को सामने लाता है। पायल एक फाइटर हैं और उनके फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही इस विवाद पर अपनी बात रखेंगी और कानूनी कार्रवाई करेंगी।
- Get the latest Uttarakhand news, breaking headlines, local stories, politics, jobs, and updates only on Janmanch TV. Fast, trusted and simple news daily.
Breakingnews
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल

Dehradun News : UKSSSC की वर्ष 2016 की वीपीडीओ परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व PA और OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास पर छापा मारा।
Table of Contents
पूर्व CM हरीश रावत के PA रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा
तलाशी के दौरान ईडी को करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी घड़ियां मिलीं। बरामद सोने में 13 सिक्के और 7 चेन शामिल हैं। घड़ियों में Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसे ब्रांड बताए गए हैं।
इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। ईडी ने उनका मोबाइल फोन भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है।

पहले विजिलेंस फिर एसटीएफ ने की थी मामले की जांच
वीपीडीओ परीक्षा-2016 में अनियमितताओं की जांच पहले विजिलेंस और बाद में एसटीएफ ने की थी। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और मनी ट्रेल के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी क्रम में ईडी ने गुरुवार को कई आरोपियों और परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
रेड के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल
देर रात हुई इस रेड के बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल मच गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीशा रावत ने कांग्रेस के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए देर रात दी।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी भूचाल, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Uttarakhand Politics : उत्तराखंंड की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से उत्तराखंड में सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने सभी पदों से दिया इस्तीफा
UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तत्कालीन ओएसडी और पीए रहे चंदन सिंह जीना से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी के साथ सोने के सिक्के, चेन और महंगी घड़ियां बरामद किए जाने की बात सामने आई।
ED की कार्रवाई के बाद देर रात इस मामले का राजनीतिक असर भी देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
परीक्षाओं में गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
हरीश रावत ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर उनसे जाने-अनजाने में ऐसा कोई कार्य हुआ हो, जिसका असर राज्य के नौजवानों के भविष्य पर पड़ा हो, तो वो इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपनी कथित चूक के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास नियुक्तियों या परीक्षाओं से जुड़े मामलों में उनके हस्तक्षेप अथवा संलिप्तता के कोई ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
हरीश रावत ने जनता से की अपील
हरीश रावत ने अपील की कि ऐसे किसी भी प्रमाण को सीबीआई, ईडी या उत्तराखंड पुलिस को उपलब्ध कराया जाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
ED की कार्रवाई और उसके बाद हरीश रावत के इस्तीफे के ऐलान ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर भी नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। अब इस पूरे मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी नजर रहेगी।
Breakingnews
अच्छी खबर : अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस, जानें क्या रहेगा टाइम ?

Kotdwar News : शहर की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की सुविधा से जुड़ी मांग को अब बड़ी राहत मिली है। गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बस सेवा का कोटद्वार से देहरादून तक विस्तार किए जाने को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया गया है।
Table of Contents
अब कोटद्वार से देहरादून तक चलेगी GMOU की बस
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूरी भूषण ने कोटद्वार की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीएमओयू की बसों का संचालन देहरादून तक किए जाने का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था।
इस समयपर चलेगी बस
अब जीएमओयू की बस सेवा कोटद्वार से देहरादून तक संचालित होगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रातः 07:00 बजे — कोटद्वार से देहरादून,दोपहर 02:00 बजे — देहरादून से कोटद्वार इस बस सेवा के शुरू होने से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देहरादून आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न कार्यों से देहरादून जाने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कोटद्वार की जनता को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ऋतु खण्डूरी भूषण ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोटद्वार की जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखा जाएगा। जीएमओयू बस सेवा का देहरादून तक विस्तार कोटद्वार की जनता के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Dehradun11 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Haridwar4 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार
Pithoragarh8 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज






































