Udham Singh Nagar
रूद्रपुर से सामने आया साइबर ठगी का मामला, विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रूपए
रुद्रपुर : प्रदेश में लगातार साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई लोग इसके शिकार हो रहे हैं। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया। विदेशों में कंप्यूटर सम्बन्धी कार्यों के लिए नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवकों को ठगने वाले एक आरोपी को जसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर तत्काल जांच शुर कर दी है
साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे उत्तराखंड में
उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जसपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो थाईलैंड में नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों को अवैध तरीके से म्यांमार भेजने वाले एक गिरोह के साथ काम करता था। जो बेरोजगार युवकों को गैरकानूनी तरीके से म्यांमार भेजने और उन्हें बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड में कार्य करने के लिए मजबूर करता था।
थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रूपए
पुलिस के मुताबिक 13 नवम्बर 2025 को वादी मो. आजम ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले सुनील ने आजम और जुनैद से संपर्क कर दोनों को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जिसके लिए आरोपी ने उनसे 70 -70 हजार रुपए लेकर थाईलैंड भेज दिया था। जहाँ बाद में आजम और जुनैद को बैंकॉक से जंगल व नदी के रास्ते अवैध तरीके से म्यांमार भेज दिया।
आरोपी के तार इंटरनेशनल गैंग से जुड़े होने की आशंका
जहां उनसे जबरदस्ती साइबर फ्रॉड जैसे गैर कानूनी कार्य करवाया जा रहा था। आजम और जुनैद किसी तरह बचकर साइबर फ्रॉड करवाने वाली कंपनी से निकलकर थाईलैंड बॉर्डर पहुंचे। बाद में उन्हें वहां से रेस्कूय कर भारतीय राजदूतावास के जरिए भारत भेज दिया गया। आरोपी सुनील पर तहरीर के आधार पर जसपुर पुलिस ने धोखाधड़ी और साइबर ठगी के मामले में मुक़दमा दर्ज किया।
कॉम्पटर संबंधी नौकरी का झांसा देकर युवकों को गैर क़ानूनी तरीके से म्यांमार भी गया और साइबर ठगी के कार्य में शामिल करने की कोशिश की गयी। परिजनों ने सम्पर्क करने की कोशिश की तो उनसे दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है पुलिस को शक है कि आरोपी के किसी इंटरनेशनल गिरोह से तार जुड़े हो सकते हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Udham Singh Nagar
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khatima News : ऊधम सिंह नगर के खटीमा में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके पिता को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों भाइयों ने युवती के पिता के साथ मारपीट की और इसी दौरान चारपाई की पाटी से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Table of Contents
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया सिर पर वार
पुलिस के अनुसार घटना 27 सितंबर की है। खटीमा क्षेत्र में एक युवती सरकारी नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा। युवती के पिता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय और उसके भाई सुभाष ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान संजय ने चारपाई की पाटी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।\
इलाज के दौरान पिता की मौत
घायल व्यक्ति को परिजनों ने इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन 28 सितंबर को रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर खटीमा कोतवाली में धारा 103(1), 117(2), 3(5) और 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामला गंभीर होने के चलते एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुराने रेलवे फाटक, खेतल संडा खाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय संजय और 33 वर्षीय सुभाष, दोनों पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों सगे भाई हैं। बुधवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप, संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Bazpur News : उधम सिंह नगर के बाजपुर में प्रशासन ने मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम को सील कर दिया। इस कार्रवाई को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल देखने को मिली।
Table of Contents
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप
बाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप मच गया है। मदरसा संचालक इरशाद अली ने सीलिंग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मदरसे के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले से चल रही थी और इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा कराया जा चुका था।
संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
संचालक के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों को रजिस्ट्रेशन आवेदन से जुड़े दस्तावेज और शुल्क जमा करने की रसीद भी दिखाई गई थी। इसके बावजूद टीम ने मदरसे को सील कर दिया।

इरशाद अली का कहना है कि जब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, तो आखिर किस आधार पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की वजह स्पष्ट करने और पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने की मांग की है।
कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने जताया विरोध
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक टीम अधिकारियों की मौजूदगी में मदरसा परिसर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई पूरी की। कार्रवाई के बाद मदरसा संचालक ने विरोध जताते हुए प्रशासन की प्रक्रिया और फैसले पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कार्रवाई के विस्तृत आधार को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में त्रिशूल चौक पर ईद उल मिलादुन्नबी के जलूस के दौरान एक ऐसा भड़काऊ बयान वायरल हुआ जो कि मौलवी को भारी पड़ गया है। इस विवादित भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एशन मे आई और मुकदमा दर्ज कर दिया और जाँच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के दौरान रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्म के लोगों के बीच एक विवादित बयान दे डाला, जिसके बाद सियासत में उबाल आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और विवादित बयान देने वाले मौलवी पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
वीडियो में वक्ता द्वारा कहा गया कि अगर मदरसे बंद कर दिए तो फिर देखना मुसलमान क्या हाल करेंगे। ये किसी की सुनने वाले नहीं हैं। ये तो अपने मौलाना की इज्जत करते हैं, तो सुन लेते हैं, वरना आज भी वही जज्बा है, जब शहादत के समय था, जब जंग हुई थी और नबी जब परेशान हुए थे। इस तरह के बयान मुस्लिम वक्ता द्वारा दिए गए, जिसके बाद माहौल गरमा गया है और भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने इसका जवाब दिया है।

विधायक शिव अरोड़ा ने भी दिया जवाब
भड़काऊ भाषण को लेकर कहा कि बारावफात पर रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर कुछ कट्टरपंथी ये धमकाते हैं कि मुसलमान क्या हाल करेंगे, अगर मदरसे बंद कर दिए गए तो। ये जितने भी अवैध मदरसे हैं, ये आतंकवादी और दंगाई पैदा होते हैं, वह बंद ही नहीं, नस्तेनाबूद होंगे। ये मुख्यमंत्री धामी की सरकार है। यहां दंगाइयों और आतंकवादियों को पैदा करने वाले मदरसों की कोई जगह नहीं है।
और कांग्रेस की मानसिकता, जो तुम्हें मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने के सपने दिखाती थी, ऐसे सपने देखना बंद करो। और ये जो धमकाने की हिमाकत कर रहे हो, सुधर जाओ, नहीं तो ऐसा हाल होगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी।
सरकारी जमीनें ली गईं हैं वापस
विधायक ने कहा कि रुद्रपुर ईदगाह की जमीन की बात है, वो सरकारी जमीन थी, वापस ली गई और दुनिया की कोई ताकत उस जमीन को तुम्हें वापस नहीं दिला सकती। और यहां के नए-नए नेता, जो कांग्रेसी बने हैं, वो इसी जलसे में कूद-कूदकर मुबारकबाद देते फिर रहे थे और जब हिंदुओं को धमकाया गया कि मुसलमान क्या हाल करेंगे, तब उनकी जुबान सिल जाती है।
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड से विदाई की ओर बढ़ रहा मानसून, जानें कब तक खत्म होगा बारिश का दौर
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज, जानें मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?
Udham Singh Nagar16 hours agoबेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chamoli15 hours agoअब तक 3.58 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब, अब कपाट बंद होने की तैयारी
Dehradun10 hours agoदेहरादून में किराये के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार






































