Chamoli
पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान किया तैयार, भारी वाहनों की आवाजाही दिनभर रहेंगी बंद।

चमोली – बदरीनाथ धाम में पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी ने बताया कि बदरीनाथ मुख्य मार्ग पर व्यापारियों के भारी वाहनों की आवाजाही दिनभर प्रतिबंधित रहेगी।

मालवाहक वाहन माणा बाईपास मार्ग से रात में प्रवेश करेंगे। रात 10 बजे से 2 बजे तक व्यापारियों की ओर से सामान उतारा जाएगा। सामान उतारने के बाद वाहन फिर बाईपास मार्ग पर खड़े किए जाएंगे। मेन मार्केट मार्ग, आस्था पथ, वीआईपी मार्ग पर कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे।
नगर में अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े होंगे। यात्री बसें व टैक्सी तीर्थयात्रियों को होटलों में उतारने के बाद माणा रोड पर पार्किंग में ही खड़ी की जाएंगी। स्थानीय, बस, टैक्सी व रोडवेज बस बस अड्डे के अंदर ही खड़ी होंगी।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- भारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
- उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
- 14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
Chamoli
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Chamoli News : नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत
Chamoli News : कर्णप्रयाग में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पिंडर नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Table of Contents
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी
चमोली जिले से दुख खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग में दोस्तों के साथ नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर क्षेत्र की कुछ लड़कियां पिंडर नदी के किनारे नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गांधीनगर निवासी 15 वर्षीय अमृता, पुत्री मनोज कुमार, नदी के तेज बहाव में फंस गई और पानी में डूब गई।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह अचेत अवस्था में थी।
इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

Chamoli News : बढ़ते तापमान का असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ और हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। इसी क्रम में आज कंचनगंगा क्षेत्र के ऊपर एक हिमखंड टूटकर नीचे आ गया।
Table of Contents
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड
बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दौरान सुबह कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक एक हिमखंड टूटने की घटना सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

तापमान बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने के कारण टूट रहे हिमखंड
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगती है। इसी प्रक्रिया के कारण कई बार हिमखंड खिसकने या टूटने की घटनाएं सामने आती हैं।
पहाड़ी इलाकों में यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है और हर वर्ष इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
Udham Singh Nagar6 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
big news8 hours agoगौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत
Pithoragarh10 hours agoधारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत
Almora6 hours agoAlmora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
Job8 hours agoUKSSSC Recruitment June 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ जानें पूरी जानकारी
Cricket10 hours agoLEI vs DER Dream11 Team Match 19 T20 Blast 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, फैंटेसी टिप्स और मैच प्रेडिक्शन
big news2 hours agoउत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Roorkee4 hours ago14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज






































