Crime
चैन स्नेचिंग के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल !

उधमसिंह नगर: रुद्रपुर ब्लॉक रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिस और चैन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह किच्छा रोड निवासी एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर पीड़ित व्यक्ति ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाइक सवार बदमाश रुद्रपुर की ओर भागने लगे।
इसकी सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू की और बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और ब्लॉक रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और दोनों बदमाशों को गोली लग गई। घायल बदमाशों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान आकाश और नासिर के रूप में हुई है, जो कि सीबीगंज बरेली के निवासी हैं। ये दोनों अंतरराज्यीय चेन स्नेचर हैं और इन पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कई चेन स्नेचिंग की वारदातों के मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने रुद्रपुर, ट्रांजिट कैप और सितारगंज में चार चेन स्नेचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसएसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि इनकी गिरफ्तारी के बाद और भी चेन स्नेचिंग के मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और इन बदमाशों से जुड़े अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है।
#RudrapurEncounter, #ChainSnatchers, #PoliceShooting, #InterstateCriminals, #PoliceAction
Dehradun
हनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस

Mussoorie News : हनीमून पर आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…
Mussoorie News : मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित कियाना टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरी नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
Table of Contents
हनीमून के लिए मसूरी आई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दिल्ली से एक जोड़ा हनीमून के लिए मसूरी आया था। यहां वो एक होमस्टे में रूके हुए थे जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र की निवासी थीं। वो अपने पति के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड आई थीं। दंपती 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और इसके बाद 14 जून की रात मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित एक होमस्टे में रुके थे।
मृतक के मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात दोनों अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह से खून निकल रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां कुछ खून के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
नवंबर 2025 में हुई थी मृतका की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। पति और पत्नी आईटी क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अलग-अलग शहरों में कार्यरत थे। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Breakingnews
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में बदमाशों ने एक वकील की घर में घुसकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुड्ढी गांव में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल अपने कमरे में ही थे। जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो सोहेल फर्श पर पड़ा था और घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
वहीं, सड़क जाम और प्रदर्शन के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पुलिस कानूनी पहलुओं की भी समीक्षा कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Champawat23 hours agoचंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत
uttarakhand weather5 hours agoMonsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक…
Champawat7 hours agoयोग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
Dehradun7 hours ago2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां
Dehradun4 hours agoदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
Politics1 hour agoकांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
Dehradun12 minutes agoउत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान






































