Dehradun
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: खेल मंत्री ने दी ऐतिहासिक आयोजन का आश्वासन !

देहरादून – 38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीखों का निर्धारण होने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि उत्तराखंड खेलों की मेज़बानी को ऐतिहासिक और बेहतरीन बनाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रीय खेलों के साथ-साथ विंटर नेशनल गेम का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार का दावा है कि अधिकांश खेलों के लिए विश्वस्तरीय स्थायी बुनियादी ढांचे की तैयारी पूरी हो चुकी है।
भारतीय ओलंपिक संघ की प्रस्तावित बैठक 25 अक्तूबर को होगी, जिसमें खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्थान चयन और अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। खेल निदेशालय ने कहा है कि तैयारियों के लिए उन्हें पर्याप्त समय मिल गया है और वे इसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
खेल निदेशालय के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों के लिए 38 प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्तराखंड के नौ शहरों में किया जाएगा। इनमें देहरादून और हल्द्वानी सबसे प्रमुख हैं, जबकि हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर और गुलरभोज भी शामिल हैं। इन स्थानों पर ऐसे स्टेडियम और सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जो खेलों के समापन के बाद भी राज्य के खिलाड़ियों को लाभान्वित करेंगी।
खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है। हम हर संभव कोशिश करेंगे कि यह आयोजन शानदार और यादगार बनेगा।
#NationalGames, #Uttarakhand, #SportsMinister, #EventPreparation, #WorldClassInfrastructure, #dehradun
big news
उत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

Uttarakhand IAS Transfer : उत्तराखंड में शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के प्रशासनिक पदों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
Table of Contents
नैनीताल और अल्मोड़ा को मिले नए जिलाधिकारी
शासनादेश के मुताबिक, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को इस पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आईएएस निधि यादव से कृषि विभाग की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।

देहरादून और हरिद्वार में भी बदले अधिकारी
तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। देहरादून में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) केके मिश्रा को हरिद्वार का एडीएम बनाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारी पंकज उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी के साथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा हरिद्वार के एडीएम वैभव गुप्ता को देहरादून में एडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के तहत दोनों जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
नैनीताल और अल्मोड़ा में एसडीएम स्तर पर भी बदलाव
शासन की ओर से किए गए फेरबदल में उपजिलाधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल भेजा गया है। वहीं, नैनीताल में तैनात एसडीएम सुधीर कुमार को अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।
इस तरह शुक्रवार देर रात जारी तबादला आदेश के जरिए प्रदेश में 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसमें जिलाधिकारियों से लेकर अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर तक की तैनाती शामिल है।
Dehradun
2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों के बीच नेताओं को अपने पाले में लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार, 26 नवंबर को देहरादून में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मीडिया प्रभारी अमित जोशी के साथ डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी का नाम भी शामिल है।
Table of Contents
2027 से पहले बीजेपी के कई नेताओं ने बदला पाला
देहरादून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की मौजूदगी में अमित जोशी ने पार्टी की सदस्यता ली।
कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अमित जोशी ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है।
सत्ता में बदलाव जरूरी – अमित जोशी
मित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों ने जिस प्रदेश की कल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए सत्ता में बदलाव जरूरी है। अमित जोशी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से अल्मोड़ा क्षेत्र में विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विधायक मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में सक्रिय रहने की बात भी कही।

महेश जगूड़ी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली
कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे प्रमुख नाम महेश जगूड़ी का है। वह डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और मोथरोवाला क्षेत्र से धर्मपुर विधानसभा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।
महेश जगूड़ी का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था। वह वर्ष 2007 में डीएवी कॉलेज में एबीवीपी से जुड़े। इसके बाद कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य, 2009 में कॉलेज इकाई मंत्री और 2010 में महानगर सह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के रहने वाले महेश जगूड़ी की कांग्रेस में एंट्री को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में एक नए घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले

Dhami Cabinet Decision : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कर्मचारियों के मानदेय, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था, आबकारी विभाग और विभिन्न विभागों के सेवा नियमों से जुड़े अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि खनन की बढ़ी हुई दरों के आधार पर रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठा। महिला सशक्तिकरण विभाग के इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने मानदेय वृद्धि के संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया।
वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को कैबिनेट से बड़ी राहत मिली है। उनके मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। अब तक उन्हें 8,300 रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जो बढ़कर 10,000 रुपये हो जाएंगे।
कैबिनेट के 23 प्रस्तावों में शामिल प्रमुख फैसले
- सफाई कर्मचारी आयोग: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने को मंजूरी दी गई।
- सामाजिक सुरक्षा संहिता: सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को स्वीकृति मिली। इसके दायरे में संगठित क्षेत्र के साथ असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को भी शामिल किया गया है।
- ESI में फार्मासिस्ट भर्ती: फार्मासिस्ट की सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया गया। अब डी. फार्मा के साथ बी. फार्मा अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
- चीनी मिलों को ऋण: चीनी मिलों को दिए जाने वाले ऋण के लिए सरकार की ओर से गारंटर बनने पर सहमति बनी।
- एक्स-रे तकनीशियन नियमावली: उत्तराखंड एक्स-रे तकनीशियन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।
- मेडिकल कॉलेजों में पीजी बॉन्ड: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद दो साल तक राज्य में सेवाएं देनी होंगी। इसके लिए दो साल का बॉन्ड अनिवार्य किया गया है।
- पेयजल व्यवस्था: उत्तराखंड पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से संबंधित नीति, 2026 के गठन को मंजूरी दी गई।
- निर्माण कार्य: प्रदेश में निर्माण कार्यों के लिए सूचीबद्ध संस्थानों की सूची से NHIDCL को हटाने का निर्णय लिया गया।
- विधानसभा सत्र: विधानसभा के मानसून सत्र का सत्रावसान करने को मंजूरी दी गई।
- सेतु आयोग: सेतु आयोग के विभागीय ढांचे को स्वीकृति प्रदान की गई।
- आबकारी विभाग: उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे।
- आंगनबाड़ी मानदेय: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
- वन विभाग: उत्तराखंड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई।
- आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय: आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की वृद्धि की गई। अब उन्हें 8,300 रुपये के बजाय 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
Dehradun23 hours ago2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ
Nainital20 hours agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम
big news3 hours agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Pauri3 hours agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें







































