Breakingnews
26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाने की तैयारी, भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत अमेरिका ने दी मंजूरी….

दिल्ली : पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। राजनयिक प्रक्रियाओं के तहत उसे भारत को सौंपने की तैयारी तेज हो गई है। राणा 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल था और अगस्त 2024 में अमेरिकी कोर्ट ने उसकी भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी। अब, भारत ने राणा के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश कर उसे जल्द भारत लाने की मुहिम तेज कर दी है।
अमेरिकी कोर्ट का फैसला और प्रत्यर्पण की मंजूरी
अमेरिकी कोर्ट ने राणा की प्रत्यर्पण याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि भारत ने राणा के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश किए हैं। 26/11 के मुंबई हमले के मामले में राणा का नाम आरोपपत्र में शामिल किया गया था, जिसमें उसे पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य बताया गया। कोर्ट ने भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को भारत भेजने की मंजूरी दे दी है।
मुंबई हमले की रेकी में राणा की भूमिका
आरोप पत्र में यह भी कहा गया कि तहव्वुर राणा ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी, जिसने हमले के लिए मुंबई में ठिकानों की रेकी की थी। राणा और हेडली ने मिलकर पाकिस्तान के आतंकवादियों के लिए हमलों का ब्लूप्रिंट तैयार किया था।
भारत में राणा पर लगे आरोप
भारत में राणा के खिलाफ आरोप अमेरिकी अदालतों में लगाए गए आरोपों से अलग हैं, जिसके कारण उसे भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस की जेल में बंद है, और अमेरिकी कोर्ट में उस पर लगे आरोपों से बरी कर दिया गया है, लेकिन भारत की प्रत्यर्पण याचिका के कारण उसे रिहा नहीं किया गया है।
#Terrorism #MumbaiAttack #ThawwarRana #Extradition #IndiaUSA #DavidColemanHeadley #26/11Attack #IndiaExtraditionRequest #CyberSecurity #InternationalRelations #CounterTerrorism
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand IAS Transfers : उत्तराखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आईएएस अधिकारियों के व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इसके साथ ही पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले
देर रात उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस नई सूची में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं।
गढ़वाल कमिश्नर के पद से लेकर देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। वहीं बागेश्वर के जिलाधिकारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
19 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले



Breakingnews
जमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…

20 हज़ार का इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी, जिसको रायपुर थाने द्वारा अरेस्ट किया गया था, जो न्यायिक अभिरक्षा में जेल मे है, जिस पर 26 से अधिक ज़मीन संबंधित धोखाधड़ी के अभियोग जनपद के विभिन्न थानो में दर्ज हैं व दो दर्जन से अधिक चेक बाउंस के मुकदमे विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है।
अभियुक्त प्रदीप सकलानी भूमि धोखाधड़ी से संबंधित नेहरू कॉलोनी के तीन मुकदमो व एक रायपुर के एक मुकदमे में वांछित था, अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचको को पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के बारे में जानकारी दी गई, जिनके द्वारा धोखाधड़ी में उसको सहयोग किया गया व पुलिस से बचने के लिए व मामला रफा दफा करने के लिए लगातार प्रदीप सकलानी के संपर्क में थे। ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ हेतु थाने बुलाया जा रहा है, इसी कार्रवाई के क्रम में हेम भट्ट, जिसका नाम प्रदीप सकलानी द्वारा विवेचकों को बताया गया, उनको भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Breakingnews
ब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC


ब्रेकिंग : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे।
Cricket23 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
uttarakhand weather24 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Haridwar19 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
big news22 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Dehradun22 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Uttarkashi18 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
Ramnagar19 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
Chamoli17 hours agoदोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम





































