Breakingnews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ, उत्तराखंड में राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना।

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झारखंड से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का शुभारंभ किया। सरकार की प्रमुख योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस यात्रा के माध्यम से पहले जनजातीय व वंचित समुदायों और उसके बाद प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं की संतृप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य सर्वप्रथम उन वंचित लोगों के लिए है जो किसी योजना का लाभ लेने से वंचित रहे हैं।

यह यात्रा लोगों के पास जाने, जागरूकता पैदा करने और स्वच्छता सुविधाओं, आवश्यक वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुँच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पेयजल जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर केंद्रित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पीएम जनमन अभियान का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रूपये की 15वीं किस्त ऑनलाइन माध्यम से पात्र किसानों को ट्रांसफर की।

राजभवन देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सहित कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल ने देहरादून जनपद हेतु ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह संकल्प यात्रा जनपद के 4 विकासखण्डों के 18 जनजातीय बाहुल्य ग्राम पंचायतों को आच्छादित करेगी। इस यात्रा में जनसाधारण को लाभ पहुँचाने वाली शहरी क्षेत्र के लिए कुल 17 योजनाओं के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जायेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 22 विभागों के माध्यम से संचालित की जाने वाली लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी जनसाधारण को दी जायेगी। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि की द्वितीय त्रैमास के लिए 15वीं किस्त प्रदेश के 6.80 लाख किसानों को ट्रांसफर की गई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और उन्हें योजनाओं के संबंध में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता वैन के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि इस संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचे।

राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह योजना पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे और इससे वह लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा पीएम जनमन अभियान का भी शुभारंभ किया गया है जो जनजातीय समुदाय के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमृत काल में जिन चार स्तंभों-नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और मध्यम वर्ग का जिक्र किया गया वह विकसित भारत, विश्व गुरु भारत और आत्मनिर्भर भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Cricket18 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Chamoli20 hours agoउत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
Politics14 hours agoदिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !
Dehradun19 hours agoआज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल
Haldwani16 hours agoहल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार
Cricket13 hours agoLKK vs DD Dream11 Prediction Match 25 TNPL 2026: Pitch Report, XI & Fantasy Cricket Tips





































