Accident
मुंबई से हैदराबाद जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में हो गया क्रैश, चार यात्री थे सवार।

मुंबई – मुंबई से हैदराबाद जा रहा निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया। शुरुआती खबर के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में कुल चार यात्री सवार थे। निजी हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बारे में पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि हादसा पुणे जिले के पौड गांव में हुआ। हेलीकॉप्टर का स्वामित्व एक निजी विमानन कंपनी के पास है। पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में हताहत हुए यात्रियों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी ली जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा पुणे के ऐसे इलाके में हुआ है, जहां अत्यधिक बारिश होती है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नही लग सका है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों मे ंपायलट को चोटें आई हैं। हादसे में घायल पायलट को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पायलट के अलावा बाकी तीन यात्रियों की हालत स्थिर है।
big news
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

Tehri Accident : टिहरी में सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला की मौत, दरवाजा काटकर निकाला शव
Tehri Accident : टिहरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौडियाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे हुआ। ब्यासी क्षेत्र के पास सरियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक से जा टकराई।
कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत
टीम ने वाहन में फंसी एक महिला के शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को वाहन के हिस्सों को काटना पड़ा।
हादसे में सात लोग घायल
कड़ी मेहनत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
big news
टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
टांडा जंगल में स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत
उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौटने के बाद स्कूटी से मोबाइल लेने जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जसपुर के महुवाखेड़ा मजरा निवासी अनिकेत सुबह रुद्रपुर पहुंचा था। जहां से वो अपने दोस्त आकाश (24), निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), के पंतनगर स्थित कमरे पर गया। आकाश भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुले
शाम के समय दोनों अपने तीसरे मित्र रोहन (22), निवासी बगड़ी, रुड़की (हरिद्वार), के साथ स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। शादी से वापस आने के बाद उनका एक फोन वहीं छूट गया। रात करीब 12 बजे वो उसे लेने वापस निकले।
जैसे ही वो संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे। वैसे ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए।
Cricket22 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Roorkee22 hours agoरूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
big news21 hours agoहल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
big news4 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Haldwani20 hours agoहल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप
Rudraprayag3 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news5 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news1 hour agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप






































