Uttarakhand
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बदलाव हुआ है। मंगलवार रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी देखथने को मिली है। मौसम के करवट लेने से जहां एक ओर पर्वतीय जिलों में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज 5 पर्वतीय जिलों में आज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर की रात से पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की वर्षा और 4 हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि गढ़वाल के तीन जिलों और कुमाऊं के छह जिलों में बारिश की संभावना है। गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और कुमाऊं जिले में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलों मे हल्की बारिश हो सकती है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से, चार दिशाओं से सरकार को घेरेगी पार्टी

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज करने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में पार्टी 22 अक्टूबर से उत्तराखंड न्याय यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से
न्याय यात्रा का पहला दल 22 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में अल्मोड़ा स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगा।
ये दल रानीखेत, खैरना, भवाली और भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगा। 23 अक्टूबर को यात्रा लालकुआं, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा से होते हुए रुद्रपुर पहुंचेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर होते हुए जसपुर में यात्रा आयोजित की जाएगी। 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के साथ इस चरण का समापन होगा।
चार दिशाओं से सरकार को घेरेगी पार्टी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के अन्य विधायकों के नेतृत्व में दूसरा दल 22 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद जोशीमठ और पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचेगा। 23 अक्टूबर को यह दल नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर से होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचेगा।

24 अक्टूबर को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के सतपुली, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और कोटद्वार में न्याय यात्रा आयोजित की जाएगी। वहीं, 25 अक्टूबर को लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के बीरोंखाल में कार्यक्रम होगा। इसके बाद 26 अक्टूबर को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर बैठक की जाएगी।
प्रीतम सिंह संभालेंगे तीसरे दल की कमान
तीसरे दल का नेतृत्व कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेंगे। यह दल 22 अक्टूबर को देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा। 23 अक्टूबर को सहसपुर और विकासनगर विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। 24 अक्टूबर को चकराता विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 25 अक्टूबर को कैंट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा होगी, जबकि 26 अक्टूबर को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद प्रीतम सिंह 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे।कांग्रेस की इस यात्रा को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में जंगल में बैल चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका

Uttarkashi News : उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। नौगांव क्षेत्र में बैल चराने के लिए जंगल गए शख्स की खाई में गिरने से मौत हो गई।
Table of Contents
उत्तरकाशी में जंगल में बैल चराने गए व्यक्ति की मौत
उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र के तुनालका गांव निवासी 54 वर्षीय जनक सिंह सजवाण की जंगल में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना गांव के पास नाला तोक के जंगल की बताई जा रही है। इस मामले में जंगली जानवर के हमले की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
जंगली जानवर के हमले की जताई जा रही आशंका
मिली जानकारी के मुताबिक जनक सिंह अपने बैलों को चराने के लिए जंगल गए थे। जिस जगह ये घटना हुई, वहां से ग्रामीणों का आम रास्ता गुजरता है, जो करीब छह फीट चौड़ा है। घटना के बाद उनके बैलों का पता लगभग छह घंटे बाद चला। बताया जा रहा है कि बैल घटनास्थल से काफी दूर चले गए थे। इसी आधार पर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी जंगली जानवर के हमले के कारण वे वहां से भागे होंगे।

यमुनोत्री हाईवे के पास मृत मिले जनक सिंह
बताया गया कि जनक सिंह यमुनोत्री हाईवे के पास मृत मिले। आशंका है कि वह करीब 400 मीटर तक नीचे लुढ़कते हुए गिरे थे। ग्राम प्रधान महावीर सजवाण ने भी घटना की परिस्थितियों को देखते हुए जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 से 26 अक्टूबर तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
Table of Contents
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के साथ कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
24 अक्टूबर को पांच जिलों में बदलेगा मौसम
शनिवार, 24 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और बादलों के गरजने की भी संभावना है।

25 और 26 अक्टूबर को भी बारिश-बर्फबारी के आसार
रविवार, 25 अक्टूबर को भी इन्हीं पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं, सोमवार, 26 अक्टूबर को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के बाकी आठ जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में धीरे-धीरे बढ़ने लगी है ठंड
उत्तराखंड में अक्टूबर के अंतिम दिनों से ठंड का असर बढ़ने लगता है। इस दौरान ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में ठंड के साथ बर्फबारी की शुरुआत हो सकती है। नवंबर के मध्य तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड बढ़ने लगती है, जबकि दिसंबर से फरवरी के बीच सर्दी का असर अधिक रहता है।
Uttarakhand22 hours agoबद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, जानें कब समाप्त होगी चारधाम यात्रा ?
Uttarakhand3 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi2 hours agoउत्तरकाशी में जंगल में बैल चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका
Uttarakhand1 hour agoउत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से, चार दिशाओं से सरकार को घेरेगी पार्टी
Breakingnews31 minutes agoपिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का बेटा लापता, लावारिस हालत में मिला बैग








































