Breakingnews
उत्तराखंड में आफत बनकर बरसी बारिश: देहरादून में 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, बस्तियां तबाह, लोग बेघर


उत्तराखंड, देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम कहर बनकर टूटा है। लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों का हाल तालाबों जैसा हो गया है। कई इलाकों में सड़कों पर नदी जैसा मंजर दिख रहा है, जहां तेज बहाव में इंसान और मवेशी तक बहते नजर आ रहे हैं। वहीं, सैकड़ों घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
देहरादून में टूटा 74 साल का रिकॉर्ड
देहरादून में बीते दिनों 74 सालों की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने शहर की तस्वीर ही बदल दी। तमसा, बिंदाल, रिस्पना और सॉन्ग जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। रिस्पना नदी के उफान से भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर और दीपनगर में कई घरों को खाली कराना पड़ा। तेज बहाव में कुछ मकान बह गए और कई पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय लोगों की आपबीती
दीपनगर की निवासी काजल बताती हैं कि उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ उन्हें पूरी रात जागकर बितानी पड़ती है। राखी नाम की स्थानीय महिला कहती हैं कि उनका घर ढह चुका है और अब वे पड़ोसियों के सहारे रहने को मजबूर हैं।
बच्चों की शिक्षा पर भी असर
दीपनगर में रहने वाले छात्र आयुष और सुभान बताते हैं कि जब नदी का जलस्तर बढ़ता है तो तेज आवाज़ें कई दिनों तक कानों में गूंजती रहती हैं। वे रातभर नहीं सो पाते और सुबह स्कूल जाना पड़ता है। लगातार डर के माहौल में जीने से पढ़ाई पर भी असर पड़ा है।
राजनीतिक उपेक्षा पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावों के दौरान नेता मलिन बस्तियों में वोट मांगने जरूर आते हैं, लेकिन आपदा के समय कोई हालचाल लेने तक नहीं पहुंचता। अब जब लोगों के सिर से छत तक छिन गई है, तब भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि दूर हैं।
निष्कर्ष:
यह सवाल अब बड़ा बन गया है कि क्या गरीब केवल वोट बैंक तक ही सीमित रह गए हैं? और क्या प्रशासन इस आपदा से प्रभावित लोगों को जल्द राहत प्रदान करेगा? उत्तराखंड में भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति प्रशासनिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की कड़ी परीक्षा ले रही है।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Cricket21 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Cricket21 hours agoNRK vs SS Dream11 Prediction Match 24 TNPL 2026: Pitch Report, Fantasy Tips & Playing 11
Cricket5 hours agoABF vs SKN Dream11 Prediction Match 12 CPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun23 hours agoरक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
Tehri Garhwal23 hours agoग्रामोत्थान परियोजना से बदली भैंसकोटी की महिलाओं की जिंदगी, बेकरी उद्यम से बनीं आत्मनिर्भर
Chamoli7 hours agoउत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या






































