Ramnagar
जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हाथी का हमला, सूंड से उठाकर पटका, ऐसे बची जान

Ramnagar News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ, गुलदार और हाथी के हमले की खबर सामने आ रही है। रामनगर में मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक हाथी ने जंगल में लकड़ी लेने गी महिला पर हमला कर दिया।
Table of Contents
Ramnagar में लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर हाथी का हमला
रामनगर के टेड़ा गांव में जंगल से लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है।
सूंड से उठाकर पटकने के बाद छोड़ा
Ramnagar वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम टेढ़ा निवासी 43 वर्षीय सीमा देवी अपने गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ टेढ़ा के जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक सामने आए एक हाथी ने सीमा देवी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिलाओं ने किसी तरह जंगल से भागकर सड़क तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। घायल सीमा देवी ने बताया कि हाथी कुछ दूरी तक पीछे-पीछे दौड़ता हुआ सड़क तक भी आ गया था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
ग्रामीणों से अकेले न जाने की अपील
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी शुरू कर दी गई है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। इस मामले में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने कहा कि शीतकाल के दौरान हाथियों की गतिविधियां अधिक रहती हैं और ऐसे में वन्यजीव ज्यादा आक्रामक होते है,उन्होंने कहाँ कि ग्रामीणों को जंगल जाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौके पर गश्त बढ़ा दी गई है।
big news
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ramnagar News : रामनगर में शुक्रवार एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जहां परिवार में मातम पसरा है।
Table of Contents
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
रामनगर में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी मच गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
रामनगर के ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला, मृतक की पहचान 60 वर्षीय अमीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकला था मृतक
मृतक के छोटे भाई इकबाल ने बताया कि अमीर हुसैन का एक मकान फौजी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार रात वो अपने उसी निर्माणाधीन मकान से घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। जब काफी समय तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरी रात खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव
शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर अमीर हुसैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
Ramnagar
RAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप

रामनगर में वन विभाग की टीम से मारपीट, थाने पहुंचा मामला
RAMNAGAR NEWS: उत्तराखंड के रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 6 अप्रैल की सुबह की बताई जा रही है, जब उत्तरी लोअर कोसी रेंज के वन बीट अधिकारी विमल चौधरी अपनी टीम के साथ कोसी नदी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ वाहन अवैध खनन करते हुए दिखाई दिए।
मुख्य बिंदु
वाहन पकड़ने पर हुआ विवाद और मारपीट
वन विभाग तराई पश्चिमी की टीम ने एक ट्रैक्टर-केकड़ा वाहन को पकड़कर उसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि वाहन स्वामी अरुणपाल और उसके साथ मौजूद 3-5 लोगों ने इसका विरोध करते हुए वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ कथित मारपीट की गई।
ये भी पढ़ें – UTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ हाई वोल्टेज ड्रामा, पालिका अध्यक्ष ने पुल पर चढ़कर DM को बुलाने की रखी मांग
असलहा छीनने और आरोपी फरार होने का आरोप
तहरीर के मुताबिक, हंगामे के दौरान आरोपी अरुणपाल ने वनकर्मी का 315 बोर का असलहा और मैगजीन में रखे कारतूस छीन लिए। इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। वन टीम ने पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में जंगल की झाड़ियों से असलहा और कारतूस बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें – DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस जांच शुरू, मुकदमा दर्ज
मामले में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर 7 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामनगर कोतवाली के प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
RAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
RAMNAGAR ACCIDENT: दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, तीन घायल
RAMNAGAR ACCIDENT: नैनीताल जिले के रामनगर में पीरूमदारा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कुंदन स्वीट्स के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि ये टक्कर आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई, लेकिन इसके बावजूद हादसा इतना भीषण था कि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
मुख्य बिंदु
रामनगर में पीरमदारा क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार भिडंत
मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार रोहित और राजेश, जो मालधन क्षेत्र के निवासी हैं और जिनकी उम्र करीब 17 वर्ष है, पीरूमदारा की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, दूसरी बाइक पर 23 वर्षीय सरताज, जो शक्तिनगर रामनगर का रहने वाला है, अकेले सवार था। इसी बीच, तेज रफ्तार में आ रहे सरताज की बाइक ने पीछे से रोहित और राजेश की बाइक को टक्कर मार दी। नतीजतन, दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल
इसके बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की। साथ ही, सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। इस दौरान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क रहा।
ये भी पढ़ें_ RUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफ़र
वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, राजेश की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, रोहित और सरताज का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
Cricket19 hours agoPraful Hinge Biography in Hindi : IPL 2026 डेब्यू, क्रिकेट स्टैट्स, परिवार, संघर्ष और करियर का सफर..
big news20 hours agoPM Modi Dehradun Visit 🔴 LIVE : पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, देशवासियों को दी बधाई
Cricket20 hours agoCSK vs KKR Dream11 Prediction Match 22 IPL 2026 : क्या चेन्नई में कोलकाता को मिलेगी पहली जीत? जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news19 hours agoउत्तराखंड में हुए सीनियर IFS अफसरों के बंपर तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
Haridwar20 hours agoबैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Cricket15 hours agoNAM vs SCO Dream11 Prediction 1st T20I April 2026
Breakingnews17 hours ago12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें
big news13 hours agoPM मोदी ने कुमाऊंनी व गढ़वाली से की अपने भाषण की शुरूआत, पढ़ें उनके संबोधन की बड़ी बातें







































