Dehradun
103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती विज्ञापन

103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती
चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया भर्ती विज्ञापन
देहरादून: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 103 नये नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरूष) के बैकलॉग के इन पदों पर सीधी भर्ती के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसके लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसम्बर, 2025 को निर्धारित की गई है। नर्सिंग अधिकारियों के बैकलॉग के इन पदों को भरे जाने से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सा इकाईयों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होगी वहीं मरीजों की देखभाल में और अधिक सुधार होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की सक्रियता एवं विभागीय मॉनिटिरिंग के चलते स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों (महिला/पुरूष) के बैकलॉग के 103 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिस हेतु उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। चयन बोर्ड ने उक्त भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 दिसम्बर 2025 से शुरू करने तथा अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2025 निर्धारित की है। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिये 63 पद निर्धारित किये गये हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिये 31 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिप्लोमाधारक 05 व नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिग्रीधारक के लिये 04 पद हैं। इसस पहले राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 587 पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के कुल 690 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। जिसके उपरांत चयनित नर्सिंग अधिकारियों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों व प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में नियुक्ति दी जायेगी। जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी साथ ही मरीजों की देखभाल में भी खास सुधार होगा।
डेंटल हाईजिनिस्ट के 30 पदों पर भी निकली भर्ती
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत डेण्टल हाईजिनिसट के रिक्त 30 बैकलॉग के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये अधियाचन भेजा गया था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड ने आज (बुधवार) को भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापित 30 पदों में अनारक्षित वर्ग के 04, अनुसूचित जाति 14, अनुसूचित जनजाति 03 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग 9 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके तहत अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 03 दिसम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उक्त भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में भी नर्सिंग अधिकारियों के 103 पदों पर भर्ती होगी। इस प्रकार दोनों विभागों में नर्सिंग अधिकारियों के कुल 690 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में डेण्टल हाईजिनिस्ट के 30 पदों पर भी भर्ती शुरू कर दी है।
नर्सिंग अधिकारी व डेंटल हाईजिनिस्ट आने से अस्पतालों में रोगियों की देखभाल की गुणवत्ता बढ़ेगी, उपचार सेवाएँ सुदृढ़ होंगी और आमजन को समयबद्ध बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।
Dehradun
बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे

Mussoorie News : लगातार बारिश के बीच शनिवार को देर रात करीब साढ़े 12 बजे मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
Table of Contents
बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन
देहरादून-मसूरी मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण रोड बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर कई चारपहिया और दोपहिया वाहन फंस गए, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को देर रात तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुला हाईवे
सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत कार्य के बाद सड़क पर जमा मलबा और बोल्डर हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया। जिससे फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सका।

संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश
एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी भूस्खलन या मलबा आने की सूचना मिले, वहां तत्काल राहत कार्य शुरू कर मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जाए।
यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील
भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
- राशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
- रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
- टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
- हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
- बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Dehradun
देहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल

Dehradun News : राजधानी देहरादून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब रिहायशी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। शनिवार देर रात विजय कॉलोनी स्थित खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से आसपास मौजूद तीन मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि मलबे की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।
Table of Contents
देहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
पुश्ता ढहने के कारण एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच और राहत अभियान के दौरान मलबे में दबने की सूचना पर तत्काल खोजबीन की गई।

महिला का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय बृजेश को हल्की चोटें आईं। उन्हें तत्काल 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुश्ते के पास के सभी मकानों को कराया गया खाली
प्रशासन ने एहतियातन पुश्ते के समीप स्थित सभी मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दी गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने और पुश्ते की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Uttarakhand
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Dehradun News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद कर सकते हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Table of Contents
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी
17 जुलाई राहुल गांधी देहरादून आएंगे। यहां वो परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है। जिसके बाद से उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं।

परेड ग्राउंड में हो सकता है कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए रेंजर्स मैदान व परेड ग्राउंड के दो विकल्प रखे गए थे इस सिलसिले में दोनों मैंदानो का निरीक्षण भी किया गया इसमे परेड ग्राउंड को उपयुक्त माना गया। हालांकि, राहुल का दौरा मौसम के रुख पर भी निर्भर करेगा।
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी देहरादून में हैं। वो प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर राहुल के दौरे की रूपरेखा को भी अंतिम रूप देंगे।
- राशन डीलरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया लाभांश, अब मिलेंगे इतने रूपए
- रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम
- टेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
- हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
- बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Cricket5 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
big news19 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
big news19 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Dehradun3 hours agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Uttarakhand2 hours agoहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
Dehradun4 hours agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
Uttarakhand21 hours ago17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
Cricket2 hours agoटेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स











































