Breakingnews
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बद्रीनाथ भ्रमण को लेकर प्रशासन ने की तैनात अधिकारियों की ब्रीफिंग, सजग व सतर्क रहने के दिए निर्देश।

चमोली – भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को प्रस्तावित बद्रीनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक केएस नगन्याल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बद्रीनाथ में सुरक्षा बल एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की ब्रीफिंग की।
ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई और वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य की दृष्टिगत सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने को निर्देशित किया गया।
Breakingnews
जौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Pithoragarh News : भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के मामले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक और उनके समर्थकों पर मेले के मंच पर तोड़फोड़, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप हैं।
Table of Contents
कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
14 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान धारचूला से कांग्रेस विधायक और मेला समिति के अध्यक्ष हरीश धामी को मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने आपत्ति जताई।
जौलजीबी मेले में हंगामे का वीडिया हुआ था वायरल
आरोप है कि इसके बाद विधायक हरीश धामी अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में मंच पर तोड़फोड़, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की बात भी कही गई है

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में किया प्रदर्शन
वहीं, घटना के विरोध में देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जौलजीबी कोतवाली में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने विधायक हरीश सिंह धामी समेत उनके समर्थकों राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
Breakingnews
पौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Pauri News : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कहीं गुलदार की दहशत है तो कहीं हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। इस बीच भालू के हमलों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक के चरेख गांव का है, जहां भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
पौड़ी गढ़वाल के चरेख गांव निवासी अंजना देवी पत्नी बनवीर सिंह बीते रोज गांव के नजदीक जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य महिलाएं मौके पर पहुंचीं और पत्थर फेंककर भालू को भगाने का प्रयास किया। महिलाओं के विरोध के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक अंजना देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।
अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने तोड़ा दम
घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह रावत ने महिला की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि अंजना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों में भालू की दहशत बनी हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती सक्रियता पर रोक लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
गौरतलब है कि ठंड की शुरुआत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं। भालुओं के हमलों ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच जंगलों में घास और लकड़ी लेने जाने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
Breakingnews
देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार

Dehradun News : देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस गतिविधि का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालिका को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कूल के पास संचालित सनराइज स्पा सेंटर में स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और AHTU की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में अचानक छापेमारी की।
स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3,740 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में स्पा संचालिका द्वारा ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर देह व्यापार संचालित किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका को किया गिरफ्तार
पुलिस ने स्पा सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रायपुर थाने में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और इनमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Breakingnews7 hours agoप्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Breakingnews5 hours agoदेहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार
Breakingnews5 hours agoपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
Breakingnews4 hours agoपौड़ी में भालू के हमले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Breakingnews46 minutes agoजौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज






































