Chamoli
आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दिए सड़क मरम्मत और सुरक्षा कार्यों के निर्देश !

चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत किए गए कार्यो की समीक्षा बैठक ली गयी । जिलाधिकारी ने डिफेक्टिव लाइवेलिटी पीरियड वाली सड़कों की मरम्मत व नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्षा के सीजन के बजाए दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यो को जनवरी फरवरी में ही पूर्ण करा लिया जाए। सड़क कटिंग के समय पर ही इंजीनियर निरीक्षण करे और सुरक्षात्मक दीवार बनाएं। स्लाइडिंग जोन पर सुरक्षात्मक कार्य बरसात के पूर्व ही करा लिए जाएं। जहां पर काम में देरी हो रही वहां पर पैदल लकड़ी के पुल का अस्थायी कार्य जरूर करा लें अन्यथा लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
साथ ही जिलाधिकारी ने ब्लॉक द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों की सराहना भी की। जिलाधिकारी ने कहा कि पीडब्लूडी की जगह अगर ब्लॉक द्वारा किए गए कार्य टिकाउ हैं तो आपदा प्रबंधन द्वारा ब्लॉक स्तर से ही काम करवाए जाएं। पशुपालन विभाग को घोड़े खच्चरों की बीमारी के चेकअप कराने के निर्देश दिए। ताकि हेमकुण्ड साहिब यात्रा में कोई व्यवधान न हो। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को गोविन्दघाट में वैली ब्रिज के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए हुए कहा कि आपदा के समय मुख्य शिक्षाधिकारी आपदा से प्रभावित स्कूलों में अपने स्तर से छुटटी के आदेश कर सकते हैं।
इस बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने जानकारी दी कि दैवीय आपदा से क्षति ग्रस्त सड़कों, पुल और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग,जिला पंचायत और ब्लॉक स्तर पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूर्ण कराने के लिए दिए गए थे। इनमें से अधिकांश कार्यो को पूरा कर गया है। उन्होंने बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग, बीआरओ को जेसीबी, पोकलैंड, डोजर तैनात करने के लिए भी कहा। जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। साथ ही चिकित्सा विभाग को पर्याप्त मात्रा में दवाई का भण्डारण एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनन्द सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीएफओ सर्वेश दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Chamoli
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर अचानक हुए भारी भूस्खलन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन
चमोली में नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नीति-मलारी हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था कि मौके पर धूल का बड़ा गुबार छा गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही पहाड़ कटिंग और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

Chamoli News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेनि) आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी ,सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने की बद्रीनाथ धाम के दिव्य वातावरण की सराहना
राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।
Chamoli
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Chamoli News : प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह भक्त लाटू देवता के दर्शन कर सकते हैं।
Table of Contents
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट
चमोली जिले के वाण गांव स्थित सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा देव नृत्य, झोड़ा-चाछड़ी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
Breakingnews21 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
Breakingnews23 hours ago30 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ी नर्सिंग अभ्यर्थी नहीं उतरी नीचे, समर्थन में धरना स्थल पहुंचे करन माहरा
big news4 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
Breakingnews20 hours agoखेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति, खेल मंत्री बोलीं – उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि
Cricket4 hours agoPBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Breakingnews2 hours agoनानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
big news54 minutes agoपिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
Champawat6 minutes agoपति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव








































