Chamoli
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: 11 स्टेशनों के निर्माण पर रोक, फ्रीज जोन घोषित; आदेश जारी।

देहरादून – आवास विभाग ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर आने वाले 11 स्टेशनों के 400 मीटर दायरे में सभी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कैबिनेट ने निर्णय लिया था, जिसका अब आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर बन रहे स्टेशनों योगनगरी ऋषिकेश, शिवपुरी, ब्यासी, सिराला, चिलगढ़ मल्ला, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, तिलानी, घोलतीर और गौचर के 400 मीटर दायरे में किसी भी नए निर्माण या अन्य विकास की गतिविधियां रोक दी गई हैं।
इन सभी क्षेत्रों को फ्रीज जोन घोषित कर दिया गया है। अब सरकार इन क्षेत्रों में सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएगी फिर उसी हिसाब से निर्माण शुरू होंगे। फिलहाल मास्टर प्लान बनने तक निर्माण पर ये रोक जारी रहेगी।
यहां भी बने हुए हैं फ्रीज जोन
रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानभवन, सचिवालय, निदेशालयों के लिए भवन निर्माण होने हैं। उत्तर क्षेत्र में रायपुर से थानों रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक, पश्चिम में आर्डिनेंस फैक्टरी की सीमा को छोड़ते हुए नाले के पूर्व में हरिद्वार रोड तक और पूर्व में दूनघाटी महायोजना में शामिल भोपालपानी, बडासी ग्रांट एवं काली माटी ग्राम तक की सीमा को फ्रीज जोन घोषित किया हुआ है। यहां का मास्टर प्लान बन रहा है।
इसी प्रकार कैबिनेट ने दो दिन पहले ही गौलापार, हल्द्वानी में हाईकोर्ट भवन निर्माण के मद्देनजर फ्रीज जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूरब में ग्राम देवल मल्ला, ग्राम देवल तल्ला व कुंवरपुर की ओर जाने वाले मार्ग की सीमा तक, पश्चिम में गौला नदी के तट तक, उत्तर में गौला नदी से सटे ग्राम नवरखेड़ा, ग्राम किशन नगरी ओर जाने वाले हल्द्वानी बाईपास मार्ग के तिराहे तक, दक्षिण में हल्द्वानी बाईपास मार्ग तक नदी तट से प्रारंभ होकर लंकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के तिराहे तक जमीन की खरीद-फरोख्त और नक्शे पास कराने पर रोक लगाई जाएगी।
Chamoli
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर अचानक हुए भारी भूस्खलन ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
देखते ही देखते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Table of Contents
चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन
चमोली में नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नीति-मलारी हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। पहाड़ की कटिंग के दौरान अचानक चट्टानें और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड इतना जबरदस्त था कि मौके पर धूल का बड़ा गुबार छा गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।
भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
हाईवे बंद होने से नीति घाटी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रही पहाड़ कटिंग और भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

Chamoli News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह (सेनि) आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
शनिवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी ,सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल ने की बद्रीनाथ धाम के दिव्य वातावरण की सराहना
राज्यपाल ने बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक महत्ता और दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सराहनीय बताया।
Chamoli
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Chamoli News : प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह भक्त लाटू देवता के दर्शन कर सकते हैं।
Table of Contents
सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट
चमोली जिले के वाण गांव स्थित सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा देव नृत्य, झोड़ा-चाछड़ी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
Breakingnews22 hours agoबड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा
Haridwar23 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Breakingnews6 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Cricket5 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Dehradun2 hours agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket4 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand3 hours agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Uttarakhand4 hours agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..





































