Delhi
बढ़ते प्रदूषण से दिल की धड़कन बिगड़ने का खतरा: हवा में लहराते प्रदूषक तत्व बढ़ा रहे हैं दिल की समस्याएँ !

नई दिल्ली : दिल के रोगों के मामलों में हाल के वर्षों में तेजी से वृद्धि हो रही है और इसका मुख्य कारण वायु प्रदूषण बताया जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदूषण ने हृदय रोगों से होने वाली मौतों में लगभग 27% की वृद्धि कर दी है। विशेष रूप से PM 2.5 जैसे छोटे प्रदूषक कणों का हृदय की लय, रक्तचाप और धमनियों पर गहरा असर पड़ रहा है।
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण के चलते दिल की बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या पिछले एक दशक में बढ़ी है, और यह आगे भी बढ़ने की संभावना है। अगर प्रदूषण पर काबू पाने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो हर साल लाखों लोगों की जान जा सकती है।
भारत में 2017 में वायु प्रदूषण के कारण हर आठ में से एक मौत हुई, जिसमें दिल और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां प्रमुख कारण थीं। आईसीएमआर और अन्य शोध संस्थानों ने वायु प्रदूषण को एक प्रमुख स्वास्थ्य खतरे के रूप में पहचाना है। बेंगलुरु के जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज के निदेशक डॉ. सी.एन. मंजूनाथ का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में युवा वर्ग में भी दिल के दौरे के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, और इसके पीछे वायु प्रदूषण एक अहम कारण है।
इस संदर्भ में डॉक्टर संदीप मिश्रा और डॉ. राघव बंसल जैसे विशेषज्ञों ने कहा है कि प्रदूषण के कणों के खून में पहुंचने से दिल और धमनियों में सूजन होती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। प्रदूषण में PM 2.5 कण बेहद खतरनाक होते हैं क्योंकि ये सांस के साथ शरीर में प्रवेश करते हैं और सीधे खून तक पहुंच जाते हैं, जिससे दिल और अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ता है।
इस बढ़ते संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वैश्विक नीति बनाने की आवश्यकता की बात कही है, ताकि इस गंभीर समस्या का समाधान किया जा सके।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

big news
राहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना

Dehradun News : सोमवार को जोहड़ी में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है। इस मामले को लेकर उन्होंने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी ने जताई चिंता
सोमवार को देहरादून के जोहड़ी इलाके में हुए फायरिंग मामले में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा।

उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पूरी तरह धवस्त
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि ‘ देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं।

आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।”
Cricket17 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag17 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news18 hours agoदेहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
big news15 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Uttarakhand13 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news19 hours agoKedarnath Dham : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, बाबा केदार जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ
big news11 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
Pithoragarh15 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?












































