Accident
Road Accident: पिथौरागढ़ के बेरीनाग में सडक दुर्घटना, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर…

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से पाखू जा रही एक ऑल्टो कार (UK05TA 4390) लोहाथल के पास लगभग 25 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में ओखरानी पाखू निवासी गोकुलानंद पाठक (36 वर्ष), होशियार राम (40 वर्ष) और मनीषा (24 वर्ष) सवार थे। दुर्घटना में गोकुलानंद पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होशियार राम और मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश जोशी और थल थानाध्यक्ष शंकर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग लाया गया, जहां डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनी ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
#RoadAccident #Pithoragarh #CarCrash #Casualties #AltoVehicle
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Dehradun15 hours agoधनतेरस पर देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्तों पर रहेगी रोक, देखें रूट प्लान
Festival14 hours agoधनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीददारी से पहले जान लें नए रेट
Dehradun14 hours agoधामी सरकार देगी कर्मचारियों को एक और सौगात ? 63% DA पर मंथन तेज
Festival13 hours agoधनतेरस पर कब करें पूजा और कब करें खरीदारी? जानिए तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सब कुछ














































