Breakingnews
बेतालघाट-देहरादून के लिए संचालित रोडवेज बस सेवा हुई बाधित, यात्रियों को हो सकती है परेशानी।

नैनीताल – भवाली डिपो की ओर से नैनीताल से बेतालघाट-देहरादून के लिए संचालित रोडवेज बस का संचालन एक सप्ताह बाद दोबारा बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों में परिवहन विभाग के प्रति नाराजगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि बस वाया बेतालघाट से आ रही थी जिससे क्षेत्र के 15 से अधिक गावों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इसके अलावा कोई परिवहन की बस भी नहीं थी। लेकिन बस को एक सप्ताह बाद बंद कर दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा अगर सड़क का रूट सही नहीं है तो इसे वाया गर्जिया के रूट में चलाया जाना चाहिए। इससे प्रतिदिन केमू की बस आ रही है। परिवहन विभाग के एआरएम मोहन राम ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी विजिट कराया है वाहन के पास होने की जगह भी नहीं है। इस रूट में छोटी बसें ही चल सकती हैं।
Breakingnews
ऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार

Rishikesh News : ऋषिकेश में आज सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
ऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी
ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को लेकर आई एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस फिरोजाबाद से बच्चों के टूर पर उत्तराखंड पहुंची थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
चालक समेत दो लोगों को आई हल्की चोटें
ट्रैफिक इंचार्ज तनुजा बिष्ट के अनुसार, ब्रह्मानंद मोड़ पर बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

आरटीओ ने सुबह ही किया था बस का चालान
इस घटना से जुड़ी एक अहम जानकारी ये भी सामने आई है कि हादसे वाली बस का आरटीओ की ओर से उसी सुबह चालान किया गया था। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। शनिवार, 14 नवंबर को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इससे प्रदेशभर में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे दिन के समय ठंड का असर कम रहा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस की गई।
लोगों ने गर्म कपड़े निकालने किए शुरू
मौसम में आ रहे बदलाव के साथ लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में बाजारों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
Breakingnews
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी खुलासे के मामले में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दोनों का टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा। हालांकि, टेस्ट की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
Table of Contents
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट
शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। यहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट की कार्यवाही के बाद टेस्ट गांधीनगर में कराने का निर्णय लिया गया।
उर्मिला सनावर ने रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप
कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दोहराया कि वो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नार्को टेस्ट सहित हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का भी लगाया आरोप
उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
Breakingnews20 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews18 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews17 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार
Breakingnews29 minutes agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Breakingnews13 minutes agoऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार







































