Breakingnews
वन विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ में बड़ी गड़बड़ी, वन विभाग ने डकारे 43 लाख।

देहरादून – वन विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग की ओर से कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) की करीब 43 लाख रुपये की रकम डकार ली गई है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वन विभाग व उसकी आउटसोर्स कंपनी को नोटिस भेजा है। इसके अलावा दो और बड़ी कंपनियों ने भी सैकड़ों कर्मचारियों के पीएफ के करोड़ों रुपये का गबन कर दिया है।
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त विश्वजीत सागर ने बताया, उज्जवल लेबर कांट्रैक्टर कंपनी ने वन विभाग को आउससोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराए थे। उपलब्ध कराए करीब 350 कर्मचारियों का पीएफ का अंशदान साल 2011 के फरवरी महीने से इस साल 2021 के अप्रैल महीने तक जमा नहीं किया गया है। कहा, कर्मचारी के पीएफ का अंशदान जमा कराने का जिम्मा प्रमुख नियोक्ता (प्रिंसिपल एम्प्लॉयर) का होता है।
इसके आधार पर ही वन विभाग और कंपनी को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा कोटद्वार की केएमसी इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अगस्त 2016 से फरवरी 2023 तक कर्मचारियों के पीएफ के 1,05,35,766 रुपये और रुड़की के भगवानपुर की अवीना मिल्क प्रोडक्टस लिमिटेड ने भी अप्रैल 2015 से अगस्त 2019 तक कर्मचारियों के पीएफ के 33,79,354 रुपये जमा ही नहीं किए। इन दोनों कंपनियों को भी ईपीएफओ की ओर से नोटिस भेजा गया है।
Breakingnews
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
Table of Contents
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Breakingnews
देहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वसंत विहार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच सड़क पर रेस चल रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की चपेट में आने से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई।
Table of Contents
देहरादून में रफ्तार का कहर
देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आपस में रेस लगा रही दो कारों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मीठीबेरी निवासी 55 वर्षीय विनोद मल्ल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से एलायंस सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
11 नवंबर की रात करीब 11 बजे विनोद मल्ल एफआरआई के पास वसंत विहार थाना क्षेत्र में नाइट शिफ्ट के दौरान साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 12 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा
विनोद मल्ल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और कथित रेसिंग के चलते आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
17 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, 16 और 17 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Breakingnews7 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews6 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews1 hour agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार







































