Roorkee
ROORKEE: 210 नागरिकों को मिला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, विदेशों में थामेंगे गाड़ियों का स्टेयरिंग…

रुड़की: देहरादून में स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा जारी किए गए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) के माध्यम से, शहर और आसपास के क्षेत्रों के भारतीय नागरिकों ने एशिया के विभिन्न देशों में गाड़ियों का स्टेयरिंग थामकर अपने सपनों को पूरा किया है। पिछले चार वर्षों में, 210 से अधिक युवाओं को यह परमिट जारी किया गया है।
बहरीन, मलयेशिया, कुवैत, अजरबैजान, लेबनान, मालदीव और अन्य देशों में भारतीय युवाओं की एक बड़ी संख्या रोजगार की तलाश में जाती है। इन देशों में ड्राइवर के लिए विशेष रूप से नौकरियों की भरमार रहती है, जिससे स्थानीय युवा इस क्षेत्र में अपने अवसर तलाशते हैं। इसके लिए उन्हें वीजा और आईडीपी दोनों के लिए आवेदन करना पड़ता है।
आरटीओ प्रशासन के अधिकारी ने दी जानकारी
आरटीओ प्रशासन के अधिकारी एल्विन रॉक्सी ने बताया, “2021 से लेकर अब तक 210 रुड़कीवासियों को अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी हो चुके हैं। यह परमिट उन व्यक्तियों को जारी किया जाता है जिनके पास स्थानीय वाहन लाइसेंस पहले से मौजूद होता है।”
आईडीपी क्या है?
अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) एक दस्तावेज है जो विदेश में वाहन चलाने की अनुमति प्रदान करता है। यह दस्तावेज यह प्रमाणित करता है कि आपके पास अपने देश का वैध ड्राइविंग लाइसेंस है। इसके माध्यम से, आप अन्य देशों में कार या बाइक चला सकते हैं।
आईडीपी के लिए आवश्यक दस्तावेज:
आईडीपी प्राप्त करने के लिए, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वीजा, पासपोर्ट और यात्रा टिकट की प्रतिलिपि के साथ आवेदन करना अनिवार्य है।
आईडीपी जारी किए गए आंकड़े:
- 2021: 18
- 2022: 53
- 2023: 77
- 2024: 55
- 2025: 07
नोट: ये आंकड़े क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से प्राप्त किए गए हैं।
#RoorkeeIDP #InternationalPermit #DrivingAbroad #RoorkeeYouth #IDP210
Roorkee
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।
Table of Contents
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग
रूड़की में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चला रहे युवक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की की शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचे, स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आशु कुमार ने बिना देर किए स्कूटी रोककर उससे उतरने का फैसला किया। उनके वाहन से उतरते ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई।

घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी
सड़क पर जलती स्कूटी को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति पर नजर रखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।
कोई जनहानि नहीं, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक
इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चालक की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
यह घटना एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों में सुरक्षा और समय-समय पर उनकी तकनीकी जांच की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
Roorkee
Roorkee News : रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Table of Contents
रुड़की में कार से निकली 2 करोड़ की हेरोइन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस लाठरदेवा अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर वहां से निकलने की कोशिश की। उसके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली।
डैशबोर्ड से बरामद हुई 980 ग्राम हेरोइन
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई पन्नी से 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
पंजाब का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लेकर रुड़की आया था और इसे यहां किसी व्यक्ति को सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि हेरोइन किससे खरीदी गई थी और रुड़की में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Cricket11 hours agoENG vs PAK Dream11 Prediction 1st Test 2026: Headingley Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 23 अगस्त तक जारी किया पूर्वानुमान देखें
Dehradun14 hours agoदेहरादून में नदी में फंसे UPES के 6 छात्र, 6 KM पैदल चलकर SDRF ने किया रेस्क्यू
Haldwani13 hours agoहल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
Udham Singh Nagar12 hours agoSSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Breakingnews8 hours ago10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
Chamoli13 hours agoचमोली में भारी बारिश का कहर, कल्पेश्वर मंदिर के ऊपर भूस्खलन, परिसर में घुसा मलबा
Pauri12 hours agoपौड़ी के महरगांव में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन होने से मलबे में दबे तीन लोग, रेस्क्यू जारी




































