Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
- देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत
- उत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार
- SBI PO Notification 2026: 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
- धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
Roorkee
14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Roorkee News : रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह कराने का मामला सामने आया है। यहां पर 14 साल की एक मासूम बच्ची का जबरन बाल विवाह कर दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई और बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Table of Contents
14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
रूड़ी के हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की किशोरी का बाल-विवाह करा दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वो गर्भवती हो गई और किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिविल अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किशोरी के नाबालिग होने की पहचान की गई। जिसके बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 2025 में 14 साल की एक किशोरी का जबरन बाल विवाह किया गया था।

विवाह के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। बच्ची के किशोरी होने के बाद बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने बच्ची का आधार कार्ड देखा तो डॉक्टर को शक हो गया। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा पुलिस को नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई।
पुलिस को देख फरार हुआ पति और ससुराल पक्ष के लोग
पुलिस को देखकर गर्भवती किशोरी का पति और ससुराल पक्ष के लोग सिविल अस्पताल से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की गई तो बच्ची की उम्र 14 साल निकल कर आई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम और अन्य धाराओं में पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Roorkee
गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज

Roorkee News : रुड़की में गंगनहर किनारे स्थापित अजमीर जी महाराज की मूर्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सिंचाई विभाग की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई ने अब तूल पकड़ लिया है। गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर
Table of Contents
गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर
गंगनहर किनारे मूर्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई मामले को लेकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विभागीय टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और मूर्ति के स्लेब को तोड़ते हुए आसपास बनी दीवार और गेट को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद स्वर्णकार समाज में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज
मामला गंगनहर क्षेत्र स्थित पुल के पास का है। जहां सिंचाई विभाग की जमीन पर स्थापित मूर्ति और आसपास हुए निर्माण को विभाग ने अवैध अतिक्रमण मानते हुए ये कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या हंगामा न हो इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों से गंगनहर किनारे हुए अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश मिले थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि निर्माण कराने वाले लोगों की जानकारी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को स्थानीय बता रहे पूर्वजों का अपमान
बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले स्वर्णकार समाज द्वारा घाट के पास अजमीर जी महाराज की मूर्ति स्थापित कर सौंदर्यीकरण कराया गया था। उस समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी हुआ था।
अब अचानक हुई इस कार्रवाई को समाज के लोग अपने पूर्वजों का अपमान बता रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Cricket14 hours agoWI-W vs SCO-W Dream11 Team Match 12 Group B: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Breakingnews14 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
Breakingnews11 hours agoउत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
big news12 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Cricket13 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम
Uttarkashi12 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Breakingnews9 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
Udham Singh Nagar7 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार





































