Udham Singh Nagar
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में शनिवार शाम कार्य के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई।
Table of Contents
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा
रूद्रपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी गई है।
काम के दौरान कर्मचारी की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र का निवासी था। वर्तमान में वो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहकर सिडकुल सेक्टर-11 स्थित ऑटो कंपनी में कार्यरत था।
भारी सामान अचानक असंतुलित होकर गिरने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सुशील कुमार उत्पादन इकाई में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर रखा या उठाया जा रहा भारी सामान अचानक असंतुलित होकर उनके सिर पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हादसा होते ही फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Rudrapur News : रुद्रपुर के रेशमबाड़ी क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकने पर आरोपियों ने 50 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भांजे समेत तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या
रेशमबाड़ी निवासी लीलाधर एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बीती शाम ड्यूटी पूरी कर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। लीलाधर के भांजे राहुल ने युवकों को हंगामा करने से मना किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे।
घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
भांजे के साथ मारपीट होते देख लीलाधर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने राहुल के अलावा रामअवतार और अनुज पर भी चाकू से वार किए। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल, रामअवतार और अनुज का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रुद्रपुर के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Udham Singh Nagar
बाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्राम जोगीपुरा में गुरुद्वारा साहिब के सामने अचानक लगी आग ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक करीब नौ झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में आग का तांडव, चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के ज्यादातर सदस्य मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने झोपड़ियों में मौजूद विमला और लक्ष्मी को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सफलता नहीं मिली।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक नौ झोपड़ियां और उनमें रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग की चपेट में टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और रसोई गैस सिलिंडर समेत घरेलू सामान भी आ गया।

10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका
पीड़ित परिवारों के मुताबिक, उनकी सालों की मेहनत से तैयार गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। शुरुआती अनुमान में 10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वास्तविक नुकसान का आकलन होना बाकी है और आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
Udham Singh Nagar
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा में सुरई वन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल के भीतर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद युवक की मौत जंगली जानवर के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है।
Table of Contents
खटीमा के जंगल में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी
खटीमा की सुरई वन क्षेत्र में सुबह वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुरई बीट संख्या-05 के पास कर्मचारियों को खून के धब्बे और एक जोड़ी चप्पल दिखाई दी। मौके से 90 नेपाली रुपये भी बरामद हुए। वन कर्मियों ने जब खून के निशानों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर काले रंग का पायजामा मिला।
शव के आसपास मिले बाघ के पगचिह्न
इसके बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में तलाश अभियान तेज किया। इसी दौरान सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या-47 में युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव के आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले। प्रारंभिक आशंका है कि बाघ ने युवक पर हमला करने के बाद उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया होगा। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहीं, सत्रहमील पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे खटीमा उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और वन विभाग की टीमें युवक की शिनाख्त करने में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर वन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आम लोगों को जंगल में प्रवेश न करने की चेतावनी दी जा रही है।
Nainital23 hours agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Almora3 hours agoमोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख
big news7 hours agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
Pauri6 hours agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें
Dehradun2 hours agoउत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों का बढ़ेगा मानदेय !, 6 से 25 हजार करने पर सीएम ने दिया आश्वासन
big news49 minutes agoरिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौके पर ही मौत







































