Crime
रुद्रपुर: जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर हुई धांधली, चार कर्मियों को किया बर्खास्त।

रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर हुई भर्ती में धांधली के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में नियुक्ति पा चुके पांच कर्मी गड़बड़ी के दोषी पाए गए थे। इनमें नियुक्ति के बाद एक कर्मी की मौत हो चुकी है, जबकि चार कर्मियों को अब बर्खास्त कर दिया गया है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हुई। यह भर्ती शुरू से ही विवादित हो गई थी। इसमें प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर नौकरी देने का आरोप लगा था। इस मामले में कोर्ट में पीआईएल भी दाखिल की गई। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए शासन को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर जिले में पांच स्तरीय कमेटी ने जांच की। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट प्रशासक के रूप में तैनात सीडीओ मनीष कुमार को सौंप दी थी।
रिपोर्ट में पाया गया कि नियुक्ति के कुछ माह बाद ही सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, मदन मोहन भट्ट, हिमांशु नेगी, अमर सिंह व अतुल गिरि के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिली थी। सीडीओ ने प्रशासक के रूप में कर्मचारियों के बर्खास्तगी की अनुमति दे दी थी। प्रशासक की तरफ से अनुमति मिलते ही जीएम सुरेश सिंह ने चारों कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।
सीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में पांच का नाम आया था। इसमें एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि चार के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड
Cricket19 hours agoMA vs AMO Dream11 Team Match 11 AFG T20 Cup 2026: कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट ड्रीम 11 टीम…
big news19 hours agoBKTC में लाखों का घोटाला, RTI से हुआ बड़ा खुलासा, अधिवक्ता विकेश नेगी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Breakingnews19 hours agoभिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
Cricket20 hours agoDC vs KKR Dream11 Team Ipl 2026 Match 51: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और इंजरी अपडेट
big news15 hours agoदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Nainital17 hours agoकुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा






































