Udham Singh Nagar
रुद्रपुर: 80 लाख की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई…

रुद्रपुर: उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टीम ने कुमाऊं क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जो वे उत्तर प्रदेश से लेकर जनपद में सप्लाई करने की फिराक में थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन बाबू (रायनवादा, बरेली) और मोहम्मद शादाब अंसारी (मुंडिया जागीर, बरेली) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कल देर शाम STF की कुमाऊं टीम गश्त कर रही थी, जब किच्छा क्षेत्र में स्थित आजाद नगर शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोका, तो वह शक के घेरे में आ गया और तलाशी लेने पर 262 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हेरोइन की खेप रायनवादा (बरेली) के शाहबुद्दीन से लेकर किच्छा में सप्लाई करने आए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ किच्छा कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
#HeroineBust #DrugSmuggling #AntiNarcoticsTeam #RudrapurPolice #DrugTraffickingArrests
Udham Singh Nagar
काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !

Kashipur News : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। बाजपुर रोड स्थित आईजीएल गेट नंबर-6 के सामने बने एक पेट्रोल पंप पर लगे वाटर कूलर में कथित तौर पर करंट आने से एक युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
काशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा
मृतक की पहचान सर्वेश कुमार पुत्र हरिचंद, निवासी ग्राम भूवरा, मसवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार नैनी स्टोन क्रशर में काम करता था। रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था।
वाटर कूलर में कथित करंट आने से युवक की मौत
रास्ते में वो बाजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रुका। पेट्रोल भरवाने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए वहां लगे वाटर कूलर के पास पहुंचा। इसी दौरान कथित रूप से वाटर कूलर में करंट उतरने से वो उसकी चपेट में आ गया।

मौके पर ही हुई मौत
हादसे के बाद सर्वेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वाटर कूलर में करंट कैसे आया और क्या इस घटना के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी जिम्मेदार है।
Udham Singh Nagar
छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Rudrapur News : रुद्रपुर के किरतपुर स्थित एकता विहार कॉलोनी में उस समय शोक का माहौल छा गया, जब भारतीय सेना के एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
Table of Contents
छुट्टी पर घर आए जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है परिवार
मृतक की पहचान भवान सिंह भंडारी (43) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में रुद्रपुर की एकता विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।
ये भी पढ़ें — पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित: छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में थे तैनात
भवान सिंह भंडारी भारतीय सेना की 274 फील्ड रेजीमेंट में तैनात थे। हाल ही में उन्होंने लेह-लद्दाख में अपनी ड्यूटी पूरी की थी और एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद उनकी अगली तैनाती राजस्थान में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनके आकस्मिक निधन से परिवार और परिचितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
- कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?
- डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.47 करोड़ की साइबर ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार
- Raashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या और व्याघात योग का महासंयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
- बाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
- SBI Funds Management IPO : जानिए तारीख, प्राइस बैंड, और निवेश की पूरी समीक्षा..
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में यहां स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा, खून से लथपथ हुआ छात्र

Rudrapur News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। शनिवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय श्रेणी में शामिल एएनझा इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में दो छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को सिर में गंभीर चोट आई।
Table of Contents
स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा
रूद्रपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रीत विहार कॉलोनी निवासी छात्र संगम रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। पांचवें पीरियड के दौरान कक्षा 9-डी में पढ़ाई चल रही थी और शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।
तभी अचानक छत पर लगा पंखा अपनी फिटिंग से निकलकर सीधे संगम के सिर पर आ गिरा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसके सिर से खून बहने लगा। उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आने से घायल हो गया।
सिर पर पंखा गिरने से घायल हुए छात्र
घटना के बाद कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर विद्यालय के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। शिक्षक एमएम जोशी गंभीर रूप से घायल संगम को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए और आवश्यक उपचार किया।

विद्यालय प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश
डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से संगम की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर है। वहीं दूसरे घायल छात्र वैष्णव को भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंखे को छत से पकड़ने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से पंखा अचानक नीचे गिर गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
इस घटना के बाद स्कूलों में भवनों और कक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से पंखों, बिजली के उपकरणों और अन्य ढांचागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Cricket23 hours agoENG vs IND Dream11 Team 1st ODI 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-11
Rudraprayag23 hours agoसड़क पर अचानक आई भैंस…, अगले ही पल स्कॉर्पियो से भिड़ी कार, एक की दर्दनाक मौत
Haridwar20 hours agoबाइक से जाते वक्त पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने एक साल की बच्ची के साथ गंगनहर में छलांग
धर्म-कर्म19 hours agoRaashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या और व्याघात योग का महासंयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
big news22 hours agoबड़ी खबर : बद्रीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार
Business21 hours agoSBI Funds Management IPO : जानिए तारीख, प्राइस बैंड, और निवेश की पूरी समीक्षा..
big news16 hours agoकैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?
Dehradun17 hours agoडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.47 करोड़ की साइबर ठगी, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार






































