Dehradun
14 सितंबर राशिफल: सिंह और धनु राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगा धन लाभ, पढिये आज का राशिफल

Daily Horoscope /Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उनके कुछ नए शत्रु बन सकते हैं।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों को आसानी से मात दे सकेंगे। किसी काम में पार्टनरशिप करना अच्छा रहेगा। आपके जीवन में आज नयापन आएगा। विद्यार्थियों को अपनी गलतियों को सुधारने की आवश्यकता है। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपको काम को लेकर कुछ उलझने होने की संभावना है। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अच्छी पहचान बनेगी, उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें धन भी अच्छा खर्च करेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई कहासुनी हो, तो वाणी का ध्यान रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको नौकरी को लेकर अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपके मित्र आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आपके परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बातचीत करने की आवश्यकता है। संतान किसी गलत राह पर चल सकती है। आपको उनकी संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके सहयोगी आपके कामों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। लेकिन वह आपको प्रभावित नहीं करेगी। किसी काम को लेकर अपने साथी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी आपके बिजनेस में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने अपने कामों में कोई बदलाव किया, तो इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। आपको कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके किसी पुराने रोग के उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर काम का बोझ डाल सकते हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपने कोई लोन आदि अप्लाई किया है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। आप अपने बिजनेस की किसी खास डील को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। संतान को कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपके भाई व बहन आपके कामो में पूरा साथ देंगे। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव सोच विचार कर करें। किसी नए वाहन के खरीदारी करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपका खर्च बढे़गा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दान पुण्य के कार्यों में भी आपका पूरा ध्यान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिससे मन परेशान होगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी नई पार्टी की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे।
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा।
Dehradun
देहरादून में पति ने दरांती से की पत्नी की हत्या, घटना के बाद से आरोपी फरार

Dehradun News : देहरादून जिले के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Table of Contents
देहरादून में पति ने दरांती से की पत्नी की हत्या
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पति ने कथित तौर पर दरांती से पत्नी पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है, जबकि आरोपी पति लगभग 24 साल का है। दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।
सूचना मिलते ही गांव पहुंची टीम
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल, राजेंद्र लाल और कालसी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। वारदात में इस्तेमाल की गई दरांती बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है।
मायके पक्ष ने दी तहरीर, जांच जारी
महिला के मायके पक्ष की ओर से राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से आरोपी पति के फरार होने की बात कही जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
Dehradun
9 तारीख को 11 बजे संभल जाना, उत्तराखंड में बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, जानें क्यों ?

Uttarakhand News : उत्तराखंड में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब राज्य में हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली से जुड़े सायरन का परीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को सायरन की आवाज और चेतावनी व्यवस्था से परिचित कराना है, साथ ही सिस्टम में लगे सेंसर और सायरन की कार्यक्षमता की नियमित जांच करना है।
Table of Contents
9 को उत्तराखंड में बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर इस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर चर्चा की।
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड भूकंपीय गतिविधियों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा भूकंपीय जोन चार और पांच में आता है। ऐसे में लोगों को भूकंप से जुड़े जोखिमों की जानकारी देना, पहले से तैयारी रखना और समय पर चेतावनी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली में लगाए गए सेंसर और सायरन की समय-समय पर जांच जरूरी है। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि आपात स्थिति आने पर पूरी व्यवस्था सही तरीके से काम कर रही है या नहीं।इसके साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में नए सेंसर और सायरन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
9 तारीख को सुबह 11 बजे होगा सायरन टेस्ट
हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजने वाला सायरन वास्तविक भूकंप का अलर्ट नहीं होगा, बल्कि चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण का हिस्सा होगा। इस दौरान राज्य में स्थापित सायरनों की कार्यक्षमता जांची जाएगी।
अगर किसी सायरन में तकनीकी खराबी मिलती है तो उसे ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह नियमित जांच से सिस्टम की कमियों को आपदा के समय से पहले ही पहचानकर दूर किया जा सकेगा।
169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार, वर्तमान में उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन लगाए गए हैं। सेंसर भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखने का काम करते हैं, जबकि निर्धारित व्यवस्था के जरिए लोगों तक चेतावनी पहुंचाई जाती है।
यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की के सहयोग से संचालित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली परियोजना के तहत अतिरिक्त सेंसर लगाने का प्रस्ताव भी प्रक्रिया में है। नए सेंसर जुड़ने से भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी और चेतावनी प्रणाली की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

6 अक्टूबर के भूकंप में मिला था अलर्ट
विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी। इसका केंद्र चमोली जिले में थराली के पास करीब 13 किलोमीटर की गहराई में बताया गया। इस दौरान आईआईटी रुड़की के सहयोग से संचालित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के जरिए भूकंपीय तरंगों के लोगों तक पहुंचने से पहले चेतावनी मिली। भूदेव मोबाइल ऐप और राज्य में लगाए गए सायरन के जरिए लोगों को अलर्ट प्राप्त हुआ।
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप जैसी अचानक आने वाली आपदा में कुछ सेकंड की चेतावनी भी लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इससे सुरक्षित स्थान पर जाने, गैस या बिजली के उपकरण बंद करने और जरूरी सावधानी बरतने का समय मिल सकता है।
सायरन की आवाज से लोगों को कराया जाएगा परिचित
हर महीने सायरन बजाने का एक उद्देश्य आम लोगों को इसकी आवाज की पहचान कराना भी है। सामान्य परिस्थितियों में लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि भूकंप आने की स्थिति में चेतावनी सायरन कैसा सुनाई देगा।
निर्धारित तारीख और समय पर होने वाले परीक्षण से लोग सायरन की आवाज को पहचान सकेंगे और वास्तविक आपदा के समय चेतावनी को लेकर भ्रम की स्थिति कम होगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मकसद लोगों में डर पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक और आपदा के लिए तैयार करना है।
भूदेव ऐप अपडेट रखने की अपील
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से भूदेव मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन अपने फोन में रखने की अपील की है। साथ ही ऐप को मोबाइल की लोकेशन की स्थायी अनुमति देने को कहा गया है, ताकि संबंधित क्षेत्र के लिए जारी भूकंप पूर्व चेतावनी समय पर मोबाइल तक पहुंच सके।
big news
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या

Dehradun News : उत्तराखंड के देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में एक ही घर के अंदर तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और घर में काम करने वाली 45 वर्षीय शीला शामिल हैं। पुलिस ने वारदात के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से पहले से परिचित था। बताया जा रहा है कि प्लंबिंग से जुड़े काम के लिए बुजुर्ग दंपति ने उसे अपने घर बुलाया था। काम खत्म होने के बाद किसी बात को लेकर आरोपी और कपूर दंपति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर तीनों पर हमला कर दिया।
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
घटना रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 की है। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे उन्हें कपूर दंपति के घर से शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आईं तो उन्होंने एक युवक को घर में काम करने वाली महिला पर पेचकस से हमला करते हुए देखा।
भारती भंडारी ने बताया कि उन्होंने घटना देखकर शोर मचाना शुरू किया। इसी दौरान पेचकस हाथ में लिए युवक उनकी ओर भी बढ़ा, लेकिन उनके लगातार चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ आने लगे। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि, घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने एक आरोपी को सिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं। एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
Haridwar17 hours agoआज धर्मनगरी हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर
Kotdwar18 hours agoसिंचाई विभाग के JE की सरकारी आवास में मौत, बाथरूम में शव मिलने से हड़कंप
Pithoragarh15 hours agoपिथौरागढ़ में उफनाए बरसाती नाले में बही स्कूटी, एक युवक की मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया
Breakingnews13 hours agoहरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों की भर्ती पर भी फैसला
National16 hours agoनवरात्रि पर मां के 9 रूप बदल सकते हैं किस्मत! जानें किसकी पूजा से दूर होंगे कष्ट
Rudraprayag10 hours agoचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 35 साल पुराने नेता ने थामा बीजेपी का दामन








































