Madhya Pradesh
हैरान कर देने वाली घटना: नवजात शिशु के पेट में निकला बच्चा, डॉक्टर भी हैरान !

मध्यप्रदेश – मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला के पेट में पल रहे नवजात शिशु के अंदर भी एक बच्चा पल रहा था। अल्ट्रासाउंट कराने पर डॉक्टरों को इसकी जानकारी लगी थी। अब महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया दे दिया। इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में फीटस इन फीटू कहा जाता है। डॉक्टरों के अनुसार लाखों महिलाओं में किसी एक के साथ ऐसा होता है। जन्म के बाद से नवजात जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती हैं, उसे बचाने के लिए डॉक्टर सर्जरी करने को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह रेयर केस सागर जिले की एक गर्भवती महिला में सामने आया है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि केसली की रहने वाली एक गर्भवती महिला नौवें महीने में उनके निजी क्लीनिक पर जांच कराने के लिए आई थी। जांच में महिला के गर्भ में पल रहे नवाजत के अंदर भी एक बच्चा होने का संदेह हुआ। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज बुलाया, जहां जांच के दौरान महिला के गर्भ के अंदर एक और बेबी या टेरिटोमा की मौजूदगी नजर आई। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने की सलाह दी गई, लेकिन वह यहां आशा कार्यकर्ता के साथ आई थी। ऐसे में वह महिला को वापस केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं, जहां सामान्य प्रसव हुआ है।
बच्चे के पेट में नजर आई गांठ
डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में एक गांठ नजर आ रही थी। हमें डॉपलर करके देखा तो खून आने लगा। ऐसे में फीटस इन फीटू की संभावना जताई गई, इसमें बच्चे के अंदर भी बच्चा पल रहा होता है।
जीवन में ऐसा केस नहीं देखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर पीपी सिंह ने कहा कि मेडिकल हिस्ट्री में इस तरह के केस काफी दुर्लभ होते हैं। पांच लाख महिला में से किसी एक में ऐसा होता हैं। अब तक दुनिया में इस तरह के 200 केस ही सामने आए हैं, जो लिटरेचर में ऑनलाइन मौजूद हैं। मैंने खुद अपने जीवन में ऐसा पहला केस देखा है।
बच्चा होने की संभावना ज्यादा
डॉक्टर पीपी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला ने नार्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। नवजात बच्ची का सीटी स्कैन किया गया है। जिसमें उसके पेट में बच्चा होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। टेरिटोमा की संभावना कम है।
Accident
महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत !

शहडोल: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, महिला मजिस्ट्रेट की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रामकरण (55 वर्ष), ईश्वरदीन (62 वर्ष), और संतोष सिंह (आयु 40 वर्ष) के रूप में की गई है। तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवारों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। संतोष सिंह, जो गंभीर रूप से घायल थे, इलाज के दौरान दम तोड़ दिए।
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंबुलेंस देर से पहुंची। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और बाद में चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मजिस्ट्रेट कार में सवार थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Madhya Pradesh
जेसीबी की चपेट में आया नाग, मृत नाग को निहारती रही नागिन; ग्रामीण हुए भावुक….

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र स्थित छितरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सफाई के दौरान काम में लगी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई और उसकी साथी नागिन बुरी तरह घायल हो गई। जेसीबी की चपेट में आने के बाद नाग की मौत हो गई, लेकिन घायल नागिन अपने साथी के शव के पास ही बैठी रही। यह दृश्य देखकर गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सर्प मित्र सलमान पठान ने किया इलाज
घटना की सूचना मिलते ही गांव के सर्प मित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि नाग की मौत हो चुकी है, जबकि नागिन घायल अवस्था में अपने साथी के पास बैठी थी। सलमान पठान ने घायल नागिन का निरीक्षण किया और पाया कि उसके निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं।
नाग-नागिन का जोड़ा था कई सालों से साथ
सलमान पठान ने बताया कि यह जोड़ा संभवतः कई सालों से एक साथ था। उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों के मौसम में नाग-नागिन अपने बिलों से बाहर निकलकर खेतों में चले आते हैं, और इसी दौरान यह जोड़ा जेसीबी की चपेट में आ गया।
घायल नागिन का इलाज और जंगल में छोड़ा
सलमान पठान ने बताया कि घायल नागिन के बचने की संभावना कम थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी तरफ से उसका इलाज किया और अंततः उसे जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र की मदद की सराहना की और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।
Madhya Pradesh
सीएम धामी ने भोपाल के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, राज्य विकास और सहयोग पर चर्चा…..

Cricket18 hours agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Breakingnews17 hours agoराष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Cricket15 hours agoCSG vs LKK Dream11 Prediction Match 21 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI, Fantasy Tips
Trending21 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Dehradun22 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
Chamoli21 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
big news19 hours agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध




































