Delhi
iOS यूज़र्स के लिए आई चौकाने वाली खबर , एंड्रॉयड के मुकाबले iOS डिवाइस पर साइबर हमलों का खतरा ज्यादा….

दिल्ली : ऐपल के आईफोन को उसकी क्लोज्ड इकोसिस्टम के कारण एंड्रॉयड फोन की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है, लेकिन एक ताजा स्टडी में पता चला है कि iOS डिवाइस अब एंड्रॉयड के मुकाबले अधिक साइबर हमलों का शिकार बन रहे हैं। बॉस्टन स्थित डेटा-सेंट्रिक क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी लुकआउट की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि iOS डिवाइस पर साइबर अपराधी ज्यादा हमले कर रहे हैं, खासकर फिशिंग और अन्य साइबर अपराधों के रूप में।
एंड्रॉयड से ज्यादा iOS डिवाइस पर साइबर हमले
लुकआउट द्वारा 2024 की तीसरी तिमाही में किए गए विश्लेषण में लाखों एंड्रॉयड और iOS डिवाइस का डेटा शामिल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की पहली तीन तिमाहियों में 19% एंटरप्राइज iOS डिवाइस पर कम से कम एक फिशिंग अटैक हुआ, जबकि केवल 10.9% एंटरप्राइज एंड्रॉयड डिवाइस पर ऐसा हमला हुआ। इन हमलों में अधिकतर ईमेल के जरिए फिशिंग की गई।
डेटा शेयरिंग और सरकारों के साथ ऐपल की साझेदारी
हालांकि, फिशिंग हमलों में ऑपरेटिंग सिस्टम का उतना बड़ा योगदान नहीं है, फिर भी एक चिंता की बात यह है कि ऐपल उन कंपनियों में सबसे ऊपर है जो अपने यूजर्स का डेटा सरकारों के साथ शेयर करती हैं। इसका मतलब यह है कि यूजर्स के डेटा को ऐपल सरकारों के साथ साझी करता है, जिससे सुरक्षा चिंताएं और बढ़ जाती हैं।
मोबाइल थ्रेट का बढ़ता खतरा
लुकआउट ने चेतावनी दी है कि मोबाइल थ्रेट्स का खतरा लगातार बढ़ रहा है। साइबर अपराधी अब अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं और पहले से कहीं अधिक मोबाइल डिवाइसेस को निशाना बना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि AI और नई तकनीकों के चलते यह खतरा और भी बढ़ेगा, और खासकर वे लोग जो टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक नहीं हैं, उनका शिकार होने की संभावना ज्यादा है।
फिशिंग हमलों से बचने के उपाय
- सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें
- संदिग्ध ईमेल से सतर्क रहें और अपनी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें
- लालच देने वाले मेल में आने वाली अटैचमेंट पर क्लिक न करें
#iOS #Android #CyberSecurity #PhishingAttack #MobileSecurity #Apple #ScamAlert #TechAwareness #DataPrivacy #AIThreats #SecurityTips
Delhi
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Table of Contents
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
CM Dhami ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी के लिए किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48 हजार सिलेंडरों का अतिरिक्त आवंटन करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन का अहम योगदान है। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

Cricket22 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Breakingnews18 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Cricket23 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews24 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
big news18 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news22 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital20 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news16 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी












































