Pauri
पौड़ी गढ़वाल से दिल दहला देने वाली खबर…गुलदार ने झोपड़ी से उठाया तीन साल का मासूम, इलाके में दहशत

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल): पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। शुक्रवार की देर शाम करीब 8 बजे, एक गुलदार ने नगर पंचायत सतपुली में सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे नेपाली मूल के मजदूर परिवार के तीन वर्षीय मासूम को झोपड़ी से उठा लिया।
घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के किनारे हुई, जहां मजदूरों की झोपड़ियां बनी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुलदार अचानक झोपड़ी के पास आ पहुंचा और मौका देखते ही बच्चे को जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ भी नहीं पाए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े जरूर, लेकिन तब तक गुलदार मासूम को लेकर जंगल में गुम हो चुका था।
तीन वर्षीय मासूम की पहचान विवेक ठाकुर, पुत्र रमेश, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो रही है और पिता सदमे में हैं। यह परिवार बीते कुछ समय से सतपुली में मजदूरी कर किसी तरह गुज़ारा कर रहा था, लेकिन अब इस भयावह हादसे ने उनकी दुनिया ही उजाड़ दी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, चार घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपर उपनिरीक्षक सोहनलाल टम्टा के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान जारी है।
इस घटना के बाद पूरे सतपुली क्षेत्र में दहशत फैल गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गुलदार को तुरंत नरभक्षी घोषित कर उसका शिकार किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और भी बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पिछले कई महीनों से सतपुली और आसपास के इलाकों में गुलदार की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसकी शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Pauri
श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का हमला, जंगल में घास काट रही महिला की मौत

Pauri News : पौड़ी जिले में गुलदार के हमले की एक और घटना सामने आई है। श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के पास जंगल में घास काटने गई 48 वर्षीय बीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीटकर ले जाने लगा, तभी साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बीना देवी की जान जा चुकी थी।
Table of Contents
श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार ने महिला पर किया हमला
घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे बछेली ग्रामसभा के तरुली क्षेत्र की है। बीना देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण साथ गई महिलाओं को शुरुआत में इसकी भनक तक नहीं लगी। जब गुलदार बीना देवी को घसीटकर ले जाने लगा, तब महिलाओं ने उसे देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गुलदार उन्हें छोड़कर भाग गया।
जंगल में घास काट रही महिला की मौत
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी। ग्राम प्रधान ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारने के आदेश जारी करने की मांग की है।
वहीं, पौड़ी के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
गुलदार के हमले के बाद से लोगों में डर का माहौल
खंडाह के आसपास के बछेली, कोटी, भेलगढ़, चमराड़ा, धमाखोली और नयालगढ़ समेत कई इलाकों में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। इससे पहले 20 नवंबर 2025 को कोटी गांव में भी गुलदार के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Pauri
पौड़ी गढ़वाल में NSUI का डंका, अध्यक्ष समेत 3 बड़े पदों पर दर्ज की धमाकेदार जीत

Pauri News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणाम में NSUI ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में बजा NSUI का डंका
अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें कुल 382 वोट मिले, जबकि ABVP प्रत्याशी अनिशा के खाते में 166 वोट आए। इस तरह आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। अनीशा को 343 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सचिव पद पर भी NSUI ने जमाया अपना कब्जा
सचिव पद पर भी NSUI ने अपना कब्जा जमाया। NSUI प्रत्याशी ऋषभ कुमार को 317 वोट मिले, जबकि करण कुमार के पक्ष में 223 वोट पड़े। ऋषभ कुमार ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने NSUI के मजबूत प्रदर्शन को सामने रखा।
Pauri
पौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी

Pauri News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार बारिश के बीच उफनती नदियां लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। जिले में नदी के तेज बहाव से जुड़े दो अलग-अलग मामलों के बाद हड़कंप मच गया। जहां कोटद्वार में मांबेटी की बहने से मौत हो गई। वहीं एक और महिला नयार नदी में बह गई।
Table of Contents
पौड़ी में नयार नदी में बही महिला
मंगलवार को चाकीसैंण के कानूनगो विजेंद्र सिंह गुसाईं ने पैठाणी पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पल्ली-बनास सीमा के नागधार तोक क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय आशा देवी के पश्चिम नयार नदी में डूबने या बह जाने की आशंका है।
सूचना मिलते ही पैठाणी थाना पुलिस की टीम अपर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में जरूरी आपदा उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। महिला की तलाश में नदी किनारे व्यापक सर्च अभियान शुरू किया गया। महिला की तलाश जारी है।

कोटद्वार में नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
दूसरी दर्दनाक घटना कोटद्वार के स्नेह क्षेत्र में सामने आई। यहां कोल्हू नदी को पार करने के दौरान एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी तेज बहाव में बह गईं। बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय मासूम बच्ची मां की गोद से छूटकर पानी के तेज बहाव में चली गई।
अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी नदी में उतर गई, लेकिन वह भी तेज धार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
Breakingnews22 hours agoहरिद्वार में हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों की भर्ती पर भी फैसला
Rudraprayag19 hours agoचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 35 साल पुराने नेता ने थामा बीजेपी का दामन
Chamoli3 hours agoउत्तराखंड में भालू का आतंक, जोशीमठ में एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला
Dehradun2 hours agoशादी में शराब-फास्ट फूड बैन, महिलाओं के गहनों पर भी नियम, उत्तराखंड के 2 गांवों का बड़ा फैसला
Dehradun49 seconds agoउत्तराखंड के नए राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? MP से राजभवन तक का सफर जानिए








































