Dehradun
31 मार्च से श्रीझंडेजी मेले का होगा शुभाराम्भं, अभी से चढ़ने लगा आस्था का रंग…पुलिस प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी, रूट प्लान तैयार।

देहरादून – श्रीझंडेजी मेले के लिए श्रीदरबार साहिब के साथ ही पूरे दून में आस्था का रंग चढ़ने लगा। बृहस्पतिवार को देशभर से दिनभर संगतें पहुंचती रहीं। संगतों ने श्रीदरबार साहिब और श्रीझंडेजी पर मत्था टेका। सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। वहीं, गिलाफ सिलाई का काम पूरा हो गया।

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में आहार, व्यवहार और विचारों की पवित्रता बनाए रखें। शुक्रवार को नई संगतों को नामदान एवं गुरुमंत्र दिया जाएगा। परंपरा के अनुसार श्रीझंडेजी आरोहण से पूर्व और बाद में गुरुमंत्र दिया जाता है। मेला आयोजन समिति ने पूरे दरबार साहिब परिसर में विशेष साज-सज्जा की। रात में दूधिया रोशनी के बीच श्रीदरबार साहिब आकर्षण का केंद्र है। श्रीदरबार साहिब में आने वाली संगतें और श्रद्धालु पवित्र सरोवर में श्रद्धापूर्वक आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते हैं।
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से परिसर में बृहस्पतिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 104 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
श्रीझंडेजी आरोहण के मद्देनजर प्रशासन ने शहर का रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत 30 मार्च को कई मार्गों के बंद होने के चलते लोगों को परेशानी हो सकती है। रूट प्लान के तहत कई मार्गों के साथ ही चौराहों को भी चारपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 मार्च को बिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर सभी चारपहिया वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। पीपलमंडी चौक से होते हुए हनुमान चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी वाहन नहीं भेजा जाएगा। कांवली रोड गुरुराम स्कूल रोड से भी कोई वाहन दरबार साहिब की ओर नहीं आएगा।
झंडा आरोहण के समय बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर मार्ग जीरो जोन रहेगा। नए रूट प्लान के तहत सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनी गेट, मोची वाली गली, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक से वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा यातायात के भारी दबाव होने पर निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा। लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।
Dehradun
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rishikesh News : ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान नीम बीच पर एक पर्यटक गंगा के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
Table of Contents
दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया युवक नहाते वक्त बहा
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नीम बीच के पास नदी में नहाने के दौरान दिल्ली का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी।
तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम
जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव के साथ बह गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग उपकरणों के जरिए युवक की तलाश की गई, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक सौरभ का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल एसडीआरएफ और अन्य टीमों का सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Dehradun
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार! सड़कों पर उतरे लोग, VIP की पहचान की मांग

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे होने पर सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकारों से जुड़े संगठनों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी पार्क में अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर मामले में कथित VIP की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
Table of Contents
4 साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार !
प्रदर्शन में शामिल उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश थपलियाल ने कहा कि चार साल बीतने के बाद भी उत्तराखंड की जनता अंकिता को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को अब भी न्याय का इंतजार है।
आज देहरादून में सड़कों पर उतरे लोग
प्रकाश थपलियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कथित तौर पर VIP को विशेष सेवाएं देने के लिए दबाव बनाए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि इन आरोपों और अंकिता से जुड़े कथित अंतिम बयानों की भी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।

VIP की पहचान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र लगातार होता रहा है, उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। यदि जांच में किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी वक्ताओं ने की।
इस दौरान अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार के समय और प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक परंपराओं के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाया।
Dehradun
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rishikesh News : गंगा किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Table of Contents
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप
ऋषिकेश में गंगा किनारे दो नवजातों के शव मिलने से सनसनी मच गई। पहली घटना नाव घाट के पास सामने आई है। जबकि दूसरी बच्ची का शव साई घाट के नजदीक बरामद किया गया। दोनों मामलों की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों घटनाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके शव गंगा किनारे तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
नाव घाट के पास मिला बच्ची का शव
पहला मामला नाव घाट के आसपास का है। यहां पुलिस को करीब 10 महीने की बच्ची का शव मिला। शुरुआती जांच में यह संभावना सामने आई है कि बच्ची की किसी वजह से मौत हुई होगी और इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के बजाय शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया होगा।

पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि गंगा के तेज बहाव के साथ बच्ची का शव किसी दूसरे स्थान से बहकर ऋषिकेश तक पहुंचा हो। हालांकि, बच्ची की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही चल सकेगा।
साई घाट पर एक दिन की नवजात का शव बरामद
दूसरी घटना साई घाट के पास हुई। यहां गंगा किनारे पुलिस को करीब एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, नवजात की नाल भी कटी हुई नहीं थी। इस वजह से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि बच्ची का जन्म होने के बाद उसकी मौत हुई और फिर उसे गंगा किनारे छोड़ दिया गया, या नवजात को किसी अन्य परिस्थिति में वहां लाकर छोड़ा गया। बच्ची की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने के लिए भी पुलिस संभावित सुराग जुटा रही है। दोनों घटनाओं की जांच अलग-अलग स्तर पर की जा रही है।





































