Dehradun
दीपावली से पहले उत्तराखंड में मिठाई मावा की सख्त जांच, 10 क्विंटल मिलावटी मावा बरामद

देहरादून: त्योहारी बाजारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच उत्तराखंड सरकार ने मिलावटखोरों पर सख्ती की रणनीति अपना ली है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह व्यापक अभियान न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि मिलावट के कारोबार में लिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश दे रहा है “मिलावट पर जीरो टॉलरेंस।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सख्त निर्देशों पर प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सचिव स्वास्थ्य व आयुक्त खाघ संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेश और अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में राज्यभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि बाहरी राज्यों से मिलावटी मावा और मिठाइयाँ उत्तराखंड में प्रवेश न कर सकें।
सचिव स्वास्थ्य व आयुक्त खाघ संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि दीपावली तक पूरे प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स की तर्ज पर निगरानी दल गठित किए गए हैं। जिन क्षेत्रों से मिलावट की शिकायतें मिल रही हैं, वहां सरप्राइज चेकिंग की जा रही है। प्रत्येक जिले से रोजाना रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यकतानुसार अभियान की तीव्रता और जांच के दायरे को और बढ़ाया जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सस्ती मिठाइयों और खुले मावे से बचें, और मिठाई खरीदते समय ब्रांड, पैकिंग और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
देहरादून में व्यापक निरीक्षण अभियान
दीपावली से पहले जनपद देहरादून में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मिठाई और दुग्ध उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना के नेतृत्व में टीमों ने हर्रावाला, मोहकमपुर, हरिद्वार रोड और सहसपुर क्षेत्र में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान कलाकंद, घी और दूध उत्पादों के कुल 10 नमूने जांच हेतु लिए गए जिन्हें खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है। इस अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह (नगर निगम क्षेत्र), संजय तिवारी (विकासनगर) और कपिल देव (मसूरी) सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग ने साफ किया कि आगामी दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमानतगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 10 क्विंटल मावा जब्त
दीपावली से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना बुग्गावाला क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी अमानतगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने महिंद्रा एसयूवी-500 वाहन (मुज़फ्फरनगर से देहरादून की ओर) को रोककर तलाशी ली, जिसमें लगभग 900 किलो (10 क्विंटल) मावा बरामद किया गया। मावा में मिलावट की आशंका के चलते नमूने संग्रह कर रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वाहन चालक आरिफ पुत्र मोहम्मद नईम और मावा के मालिक छुट्टन लाल प्रमोद कुमार, निवासी मुज़फ्फरनगर से पूछताछ की जा रही है। मावा देहरादून के हनुमान चौक क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में टीम उपायुक्त FDA गढ़वाल आर.एस. रावत, सहायक आयुक्त FDA हरिद्वार एम.एन. जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, तथा अमानतगढ़ पुलिस टीम शामिल रही। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रुड़की में बिना तापमान नियंत्रण के मावा सप्लाई पकड़ा गया
इसी क्रम में, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं मानक नियंत्रण विभाग की एक अन्य टीम ने रुड़की क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली से आ रहे एक वाहन (मारुति SUV, नंबर DL10CT0544) को रोका। वाहन की जांच में लगभग 10 लीटर मावा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹55,000 आंकी गई। वाहन में न तो तापमान नियंत्रण प्रणाली थी और न ही मावा के परिवहन का लाइसेंस। जांच में यह मावा अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार किया गया पाया गया। टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। वाहन से प्लास्टिक के कट्टे और पॉलीथीन बैग भी मिले, जो खाद्य भंडारण के लिए प्रतिबंधित हैं। बरामद मावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान
राज्य सरकार प्रदेशवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली जैसे त्योहारों पर मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और हर जिले में निरीक्षण टीमों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बयान
त्योहारी सीजन में दूध, मावा और मिठाई जैसे उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका अधिक होती है। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध सामग्री या प्रतिष्ठान पर तुरंत कार्रवाई करें। आम जनता से भी अपील है कि वे संदिग्ध खाद्य वस्तुओं की सूचना तुरंत दें।
स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान
प्रदेशभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमाओं, मंडियों और शहरी क्षेत्रों में गहन निरीक्षण हो रहा है। जो भी व्यक्ति या व्यापारी खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ एफएसएसएआई एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मावा, मिठाई, तेल और घी की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रतिदिन अभियान चलाएं। सीमावर्ती जनपदों—देहरादून हरिद्वार, उधमसिंहनगर,और नैनीताल में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Dehradun
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

Haridwar Kumbh : हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी कर दिए हए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के लिए ₹98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण हेतु 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार के लिए ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विभिन्न जिलों 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांए पार्श्व पर 28 हेक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹05 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण व सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना के लिए 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बौद्ध विकास योजना के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल धनराशि 16.04 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में ₹11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Dehradun
देहरादून में फिर बड़ा हादसा, शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शिखरफॉल के पास एक थार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक युवती घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार
देहरादून में शुक्रवार रात को शिखरफाल के पास एक थार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिखरफॉल के पास एक थार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। जबकि एक युवक पत्थरों के नीचे दब गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी मोहित के रूप हुई।
big news
Uttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?

Pradeep Batra ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में…
Pradeep Batra : उत्तराखंड के लिए सियासत के लिहाज से आज का दिन खास रहा। चार साल के लंबे इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पांच विधायकों की किस्मत का ताला खुल गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
चुनाव में हैट्रिक के बाद प्रदीप बत्रा की धामी कैबिनेट में एंट्री
आज उत्तराखंड के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जो कि इस सीट से लगातार तीन बार जीतते हुए आ रहे हैं।
कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मुख्य पेशा व्यवसाय है, जिसमें वे दुकानों, होटल और कंपनी से जुड़े कार्यों का संचालन करते हैं।

उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उनके पिता का नाम राम प्रकाश है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) तक पढ़ाई की है, जो उन्होंने रुड़की स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज से पूरी की।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक जीवन
सबसे पहले प्रदीप बत्रा ने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से कांग्रेस टिकट से इसी सीट पर चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2022 में बीजेपी के टिकट से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
| वर्ष | पार्टी | चुनाव परिणाम | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2012 | कांग्रेस | जीत | पहली बार रुड़की सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने |
| 2017 | कांग्रेस | जीत | दूसरी बार लगातार इसी सीट से जीत हासिल की |
| 2022 | भाजपा | जीत | बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की |
Cricket22 hours agoNZ vs SA Dream11 Team 4th T20I 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Cricket22 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Prediction 4th T20I 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
big news20 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों में किसे मिल सकता है कौन सा विभाग ?, पढ़ें खास रिपोर्ट…
Dehradun23 hours agoदेहरादून में फिर बड़ा हादसा, शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
Job24 hours agoUPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट
big news24 hours agoबड़ी खबर : पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख घोषित, 17 मई को होगा एग्जाम
big news2 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
big news18 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम में दर्शन से पहले गौमूत्र पीना अनिवार्य !, मंदिर समिति ने लिया बड़ा फैसला…







































