Tehri Garhwal
21 जुलाई को टिहरी-उत्तरकाशी के डाकघर बंद रहेंगे, जानें क्या है वजह !

धनोल्टी: 21 जुलाई को टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के सभी डाकघरों में एक दिन के लिए कामकाज ठप रहेगा। डाक मंडल टिहरी के अधीक्षक जीएस राणा ने बताया कि इस दिन सभी डाकघरों में सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया की जाएगी, जिसके चलते कोई भी सेवा संचालित नहीं हो पाएगी।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग डिजिटल सेवाओं को और अधिक तेज़, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में IT 2.0 वर्जन लागू कर रहा है। इसके लिए सभी डाक कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह नया सिस्टम 22 जुलाई से लागू हो जाएगा, जिससे कामकाज में पारदर्शिता और रफ्तार बढ़ेगी।
नई तकनीक और सुविधाएं
डाक अधीक्षक जीएस राणा ने बताया कि पुराने सिस्टम को शनिवार से नए सिस्टम में समायोजित करने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान रविवार, 21 जुलाई को किसी भी तरह की डाक सेवा नहीं मिलेगी। विभाग ने पहले से ही यह जानकारी साझा कर दी थी, ताकि लोग अनावश्यक रूप से परेशान न हों। उन्होंने बताया कि डाक विभाग फिलहाल पीएलआई, आरडी, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण स्कीम भी चला रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं।
आधार सेवाओं का भी विस्तार
डाक अधीक्षक ने बताया कि टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के 19 डाकघरों को आधार कार्ड संबंधी कामकाज के लिए भी चिन्हित किया गया है। इस समय नई टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर और घनसाली के डाकघरों में आधार सेवाएं मिल रही हैं। बाकी डाकघरों में भी सितंबर तक आधार सेवा सुचारु करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दो-दो कर्मचारियों की लॉगिन आईडी भी बनाई जा रही है, ताकि आम लोगों को सुविधा दी जा सके।
लोगों से अपील
डाक अधीक्षक जीएस राणा ने कहा कि बदलाव की इस प्रक्रिया में लोगों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपडेट के बाद डाक विभाग की सेवाएं और अधिक तेज़, आधुनिक और भरोसेमंद होंगी।
big news
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

Tehri Accident : टिहरी में सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला की मौत, दरवाजा काटकर निकाला शव
Tehri Accident : टिहरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौडियाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे हुआ। ब्यासी क्षेत्र के पास सरियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक से जा टकराई।
कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत
टीम ने वाहन में फंसी एक महिला के शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को वाहन के हिस्सों को काटना पड़ा।
हादसे में सात लोग घायल
कड़ी मेहनत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
big news
रविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत

Tehri News : टिहरी में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप
टिहरी गढ़वाल जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे (Tehri Accident) में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घुत्तू के पास हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया है।
सुबह करीब साढ़े चार बजे की है घटना
मिली जानकारी के मुताबिक घटना (Tehri Accident) सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। इसी वक्त एसडीआरएफ को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पिकअप वाहन में चालक समेत दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।

चालक समेत दो लोग और खच्चर थे वाहन में सवार
चालक बॉबी(28)पुत्र जगबीर लाल निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ और खच्चर की मौत हो गई। जबकि घायल पूरन सिंह(55 )पुत्र रूप चंद्र सिंह निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 10 अप्रैल तक इन जिलों में बिगड़े रहेंगे मौसम के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. बुधवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
मुख्य बिंदु
बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम
दरअसल, प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
इसके साथ ही, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, आने वाले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है. इसके अलावा, 10 अप्रैल से पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
14 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. जबकि, 14 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंदर सिंह तोमर ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है.
big news19 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
big news23 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Pithoragarh23 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?
Uttarakhand21 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news18 hours agoवैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी
Cricket2 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Match 34 IPL 2026 के लिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews1 hour agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news3 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी







































