Dehradun
सीएम धामी के सख्त निर्देश, नवरात्रि में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई |

उत्तराखंड : नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु उत्तराखण्ड राज्य में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कुट्टू के आटे एवं व्रत में प्रयोग होने वाले अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण किया जा रहा है।
सुचना के अनुसार राज्यभर में 147 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें से 17 नमूने जांच को भेजे गए। गढ़वाल मनलडल के विभिन्न जनपदों से कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें कुट्टू का आटा, सूजी, खाद्य तेल, सेंधा नमक, चीनी, चौलाई लड्डू, फलाहारी नमकीन, साबूदाना, काला नमक व सत्तू शामिल हैं। इन सभी नमूनों को विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला को भेजा गया है, जिसे रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के 75 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है और यह कार्रवाई निरंतर जारी है। कुट्टू के संदूषित आटे से जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित खतरे को देखते हुए सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।
72 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खुले कुट्टू के आटे की बिक्री कहीं नहीं पाई गई
निरीक्षण के दौरान कहीं भी खुले कुट्टू के आटे की बिक्री नहीं पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि व्यापारियों द्वारा दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। नैनीताल के रामनगर क्षेत्र से साबूदाना, सत्तू और काला नमक के नमूने लिए गए। बागेश्वर में कुट्टू के पैक्ड आटे एवं सूजी के नमूने तथा चम्पावत से साबूदाना का नमूना जांच हेतु लिया गया।कुल 06 खाद्य पदार्थों के नमूने राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रुद्रपुर को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात यदि कोई नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह कबायत ने नैनीताल में स्वयं निरीक्षण करते हुए खाद्य कारोबारियों को गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
वहीं डॉ. आर. राजेश कुमार, आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशन में कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों – नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज 04 अप्रैल को सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 72 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
Politics
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच

Uttarakhand Politics : देहरादून में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोक भवन कूच किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुए इस मार्च में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।
Table of Contents
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक भुवन कापड़ी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। वहीं, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह हस्ताक्षरयुक्त बैनर लेकर मार्च में शामिल हुए। पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
कांग्रेस ने 10 से 23 नवंबर तक चलाया था हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने के लिए 10 से 23 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। पार्टी के मुताबिक, यह अभियान प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक और महानगर मुख्यालयों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षरयुक्त बैनर और दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र किए गए थे।
संविधान की मूल भावना के कथित उल्लंघन के विरोध में किया कूच
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, 26 नवंबर को लोक भवन कूच का कार्यक्रम भ्रष्टाचार के खिलाफ और संविधान की मूल भावना के कथित उल्लंघन के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस की योजना इन हस्ताक्षरयुक्त बैनरों और पोस्टरों को राज्यपाल को सौंपकर प्रदेश में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग उठाने की थी।
इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए उठाए गए मुद्दों को लोक भवन तक पहुंचाकर सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में जवाब देने का दबाव बनाने की कोशिश की।
Dehradun
देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस

Dehradun News : देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अब मामला मानहानि के नोटिस तक पहुंच गया है। आरोप लगाने वाले विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह ने गामा को दो करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। दोनों ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए एक-एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है।
Table of Contents
देहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें
विजय राज चौहान और सूरज पाल सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मेयर ने सोशल मीडिया और अन्य सार्वजनिक मंचों पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। नोटिस के मुताबिक, इन टिप्पणियों के जरिए दोनों को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताने की कोशिश की गई, जबकि किसी सक्षम न्यायालय ने उनके खिलाफ ऐसा कोई फैसला नहीं दिया है।
धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक रूप से की गई इन कथित टिप्पणियों के कारण उनकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि प्रभावित हुई है। उनका दावा है कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों पर बयानों के प्रसार से उन्हें मानसिक परेशानी, सामाजिक अपमान और व्यावसायिक नुकसान उठाना पड़ा है।

सात दिनों के अंदर मांगा जवाब
दोनों शिकायतकर्ताओं ने नोटिस के माध्यम से पूर्व मेयर से सात दिनों के भीतर कथित आपत्तिजनक बयान वापस लेने, सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगने और उन्हीं माध्यमों पर अपना खंडन जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में मांगें पूरी नहीं होने पर अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।
क्या है पूरा विवाद?
यह पूरा मामला देहरादून नगर निगम की दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और उनके बेटे शाश्वत उनियाल पर इस मामले में करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अब शिकायतकर्ताओं ने पूर्व मेयर की कथित टिप्पणियों को आधार बनाकर दो करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
Dehradun
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। राजपुर रोड पर बार और रेस्टोरेंट समेत छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि एक दिन पहले ही इनके बिजली कनेक्शन काटे गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर अब सीधे सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
Table of Contents
बिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट
दीपावली के बाद देहरादून में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। राजपुर रोड स्थित बार, रेस्टोरेंट समेत छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। खास बात ये है कि इन प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन एक दिन पहले ही काट दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने अब सीलिंग की कार्रवाई की है।

देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
जानकारी के मुताबिक, शासन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले ही पर्यावरणीय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और अगले ही दिन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी
संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद राजपुर रोड के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हलचल देखने को मिली।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यावरण संरक्षण के मामले में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Dehradun7 hours agoदेहरादून के पूर्व मेयर की फिर बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद मिला 2 करोड़ की मानहानि को नोटिस
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले
Dehradun9 hours agoबिजली काटने के बाद भी नहीं सुधरे बार-रेस्टोरेंट, देहरादून में 6 प्रतिष्ठानों पर लटके ताले
Dehradun11 hours agoकालसी में दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई सवारियों से भरी जीप, 2 साल की बच्ची समेत 2 की मौत
Politics6 hours agoभ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच













































