Crime
सीएम अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग का था मामला।

नई दिल्ली – चुनावी घमासान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा था कि वह केजरीवाल को अंतरिम राहत पर शुक्रवार को आदेश पारित कर सकते हैं। केजरीवाल को (अब समाप्त हो चुकी) दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।
हाल ही में ईडी ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसमें केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है और न ही संवैधानिक। वहीं, ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी।
ईडी ने हलफनामे में कहा था, ‘इस बात को ध्यान में रखना प्रासंगिक है कि चुनाव के लिए प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है, न ही संवैधानिक, यहां तक कि यह कानूनी अधिकार भी नहीं है। उपरोक्त तथ्यात्मक और कानूनी दलीलों के मद्देनजर अंतरिम जमानत के आग्रह को खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि यह कानून के स्थापित सिद्धांतों के विपरीत होगा जो संविधान की मूल विशेषता है। केवल राजनीतिक चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देना समानता के नियम के खिलाफ होगा और भेदभावपूर्ण होगा क्योंकि प्रत्येक नागरिक का कार्य/व्यवसाय/पेशा या गतिविधि उसके लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है।
ईडी ने कहा था कि ऐसा समझना संभव नहीं होगा कि एक छोटे किसान या व्यापारी का काम किसी उस राजनीतिक नेता के प्रचार से कम महत्वपूर्ण है जो स्वीकार करता है कि वह चुनाव नहीं लड़ रहा है। इसने कहा कि यदि केजरीवाल को उनकी पार्टी के लिए लोकसभा चुनावों में प्रचार करने के लिए एक राजनीतिज्ञ होने के कारण कोई अंतरिम राहत दी जाती है, तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि जेल में बंद सभी राजनीतिज्ञ यह दावा करते हुए समान राहत की मांग करेंगे कि वे भी इस श्रेणी में आते हैं।
खास बातें…
सर्वोच्च अदालत ने केजरीवाल को निर्देश दिया है कि वे उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी भूमिका के बारे में टिप्पणी नहीं करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे।
आप नेता जैसमिन शाह ने कहा कि राजनीतिक षड़यंत्र था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला एतिहासिक।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश चमत्कार है। केजरीवाल पर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद है। यह देश में बड़े बदलाव का संकेत है।
आप नेता आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य और लोकतंत्र की जीत है। लोकसभा चुनाव के बाद देश में तानाशाही खत्म हो जाएगी। वहीं, आप नेता गोपाल राय ने कहा कि एससी का फैसला देश से प्यार करने वालों के लिए उम्मीद की किरण है। आप कार्यालय में जश्न का माहौल है।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
Cricket10 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
big news11 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
big news11 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
Cricket10 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news8 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
Roorkee5 hours agoरूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Cricket8 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
Chamoli8 hours agoगाड़ू घड़ा और गरुड़ की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना, 23 अप्रैल को खुलेंगे भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट






































