Accident
टिहरी के नौताड़ तोक में फटा बादल, मची भारी तबाही, बहा एक होटल,दो लोगों की मौत…एक लापता।

टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां एक व्यक्ति के गदेरे में बहने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद(50), उनकी पत्नी नीलम देवी(45) व पुत्र विपिन(28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, युवक लापता है। उधर, कई पशु भी भारी मलबे में दबे हैं।

घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव गदेरे पर बना मोटर पुल बह गया है। देर शाम से भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। रात 9 बजे की लगभग मुयाल गांव का गदेरा उफान पर आने से किमी आठ के समीप बना मोटर पुल आपदा की भेंट चढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया है कि घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर मुयाल गांव के समीप बना पुल बह गया है। प्रशासन की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है
big news
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता

Tehri News : केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Table of Contents
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी क्षेत्र के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। हादसे कते दौरान कार नदी में जा गिरी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। गहरी खाई और कठिन रास्तों के बावजूद राहत अभियान जारी रखते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। उसे राफ्ट के माध्यम से नदी के रास्ते सुरक्षित स्थान तक लाने की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद से कार सवार महिला लापता
कार में सवार एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे आशंका है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव टीमें लापता महिला की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Tehri Garhwal
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा

Tehri Accident : टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
Table of Contents
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दुखद घटना पर द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Cricket21 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी
big news22 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
big news22 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Champawat21 hours agoलोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान, QR स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत
big news1 hour agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली
Haridwar3 hours agoHaridwar News : बाबा विश्वनाथ जगदीशीला डोली पहुंची हरिद्वार, हरकी पौड़ी पर किया गंगा स्नान
Cricket2 hours agoRR vs DC Dream11 Team Match 43 IPL 2026: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11..






































