Dehradun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने मिलकर उत्तरप्रदेश को उत्कृष्ट और उत्तम प्रदेश में बदला है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने मिलकर उत्तरप्रदेश को उत्कृष्ट और उत्तम प्रदेश में बदला है – मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने बरेली की जनता से विकसित भारत, मजबूत नेतृत्व, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने बरेली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए जनता से मांगा समर्थन।
बरेली लोकसभा क्षेत्र हमारी विचारधारा का मजबूत स्तंभ रहा है : मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखंड में कई ऐसे कठोर निर्णय लिए हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने इच्छाशक्ति की कमी और वोटबैंक की राजनीति के कारण कभी लागू नहीं होने दिया – मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बरेली में आयोजित जनसभा में बरेली से लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए जनता से उन्हें समर्थन देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कमल के चुनाव चिन्ह् पर गया प्रत्येक वोट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मददगार होगा। उन्होंने कहा बरेली लोकसभा निश्चित ही ज्यादा से ज्यादा मतदान करेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संपूर्ण देश के लिए एक समान कानून लागू होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सारी गारंटी पूरी हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। चार धाम यात्रा में इस वर्ष भी रिकॉर्ड तोड रजिस्ट्रेशन हुए हैं। मोदी ने उत्तराखंड की टोपी को पूरे विश्व में ले जाने का काम किया है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। चार धाम की भांति मानसखंड योजना पर भी कार्य जारी है। प्रधानमंत्री जी ने पूरी दुनिया को आदि कैलाश दिखाने का काम किया। बरेली से कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों हेतु रोड़ कनेक्टविटी सुगम और सुरक्षित हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली लोकसभा क्षेत्र से वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री संतोष गंगवार जी को 8 बार से लगातार सांसद बनाया है। बरेली के विकास के लिए उनके समर्पण से आप सभी परिचित हैं। अब उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी छत्रपाल गंगवार जी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 का ये लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला चुनाव है। ये चुनाव भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाला चुनाव है। ये चुनाव भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने वाला चुनाव है। ये चुनाव तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को हराने वाला चुनाव है। ये चुनाव परिवारवादी कांग्रेस और अपराधवादी समाजवादी पार्टी मुक्त भारत बनाने वाला चुनाव है। यही कारण है कि आज देश भर में एक ही नारा गूंज रहा है “फिर एक बार मोदी सरकार”। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की गारंटी दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से धारा-370 का खात्मा, तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत करना, संसद व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी देना, देश में सी.ए.ए लागू करने के साथ ही अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का सपना साकार करना प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का ही परिणाम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने भी उत्तराखंड में कई ऐसे कठोर निर्णय लिए हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने इच्छाशक्ति की कमी और वोटबैंक की राजनीति के कारण कभी लागू नहीं होने दिया। समान नागरिक संहिता। नकल विरोधी कानून। धर्मांतरण विरोधी कानून। दंगा रोधी कानून। लैंड जेहाद पर कार्यवाही कर हमने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने मिलकर उत्तरप्रदेश को उत्कृष्ट और उत्तम प्रदेश में बदल दिया है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तरप्रदेश की पूरी काया पलटकर रख दी है। आज यूपी में अपराध पर अंकुश लगा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन की ओर अग्रसर है तो वही योगी जी उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन बनाने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक ओर संस्कृति और विरासत का सम्मान करने वाली भाजपा है जिसका नारा है ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ तो वहीं दूसरी ओर सपा और कांग्रेस का ठगबंधन है जिनका एक ही लक्ष्य है ’’मेरा और मेरे परिवार का विकास’’। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र से भी यह सिद्ध कर दिया है कि वो मुस्लिम लीग से कम नहीं हैं। ये लोग अपने चहेते वोटबैंक को खुश करने के चक्कर में आपका अधिकार भी उसी समुदाय को देना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में तुष्टिकरण का कर्नाटक मॉडल लागू कर हमारे एसटी-एससी और ओबीसी का हक छीनकर अपने चहेते समुदाय को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है “कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी”। उन्होंने कहा विपक्ष के लोग पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से हज़ारों करोड़ का आर्थिक भार पड़ता है। साथ ही आचार संहिता और चुनावी कार्यों की वजह से विकास प्रभावित होता है। लेकिन घमंडिया गैंग को देश के आर्थिक भार से कोई सरोकार नहीं है। ये लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” का भी विरोध कर रहे हैं। हमें इस तुष्टिकरण और वोटबैंक की घटिया राजनीति को करारा जवाब देना है और भाजपा को पुनः विजयी बनाकर विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करना है।
मुख्यमंत्री ने बरेली की जनता से आग्रह किया कि विकसित भारत के विकास के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए भाजपा को चुनें, कमल को चुनें तथा भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं और सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
इस दौरान मंत्री जितिन प्रसाद, यूपी सरकार में मंत्री डॉ. अरुण कुमार, यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, बरेली मेयर उमेश गौतम एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
big news
देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी, नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई

Dehradun News : शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार देर रात प्रशासन की कई टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
Table of Contents
देहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी
देर रात जांच के दौरान ओवररेटिंग के साथ स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं होने, अनधिकृत सेल्समैन की मौजूदगी और निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं किए जाने जैसी खामियां सामने आईं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह और एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक भी टीमों के साथ मौजूद रहे।
नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर की टीम ने माजरा, पटेलनगर और आसपास के इलाकों में दुकानों की जांच की। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान में ओवररेटिंग की शिकायत सही पाई गई। यहां रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए। इसके अलावा दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी मिला और निर्धारित रेट लिस्ट भी प्रदर्शित नहीं की गई थी।

एसडीएम मुख्यालय की टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र में किया निरीक्षण
एसडीएम मुख्यालय की टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र में निरीक्षण किया। यहां एक दुकान का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं पाया गया। जांच के दौरान अनधिकृत सेल्समैन भी मौजूद मिला। जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम ने कई शराब की दुकानों को जांच के दायरे में लिया।
निरीक्षण में सामने आई कई अनियमितताएं
यहां स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं होने, रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं करने और अनधिकृत सेल्समैन मिलने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर ओवररेटिंग के मामले भी मिले।
प्रशासनिक टीमों ने जांच के दौरान स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड के साथ बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता और शिकायत नंबर सहित कई बिंदुओं की पड़ताल की।
Dehradun
देहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

Dehradun News : देहरादून में आज सुबह-सुबह बड़े शोरूम और सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
Table of Contents
देहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग
देहरादून में आज सुबह-सुबह सुभाषनगर में हुंडई कार के सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने परिसर के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल से उठती आग की लपटें और घना धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल टीमों को भी बुलाया गया। टीमों ने आसपास के इलाके को सुरक्षित करते हुए आग को दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने की कोशिश की।

आग के कारण भारी नुकसान की आशंका
शोरूम और सर्विस सेंटर परिसर में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद होने के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की ओर से यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग लगने के वक्त परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद था या नहीं और इस घटना में किसी के हताहत होने की स्थिति तो नहीं है।
आग लगने के कारणों का अब तक नहीं लग पाया पता
आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद संबंधित विभागों की टीमें मौके पर नुकसान का आकलन करेंगी। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग ने आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी।
Dehradun
उत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम, WorldSkills में जीते 2 सिल्वर मेडल

Uttarakhand News : चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स व देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत पदक हासिल किया।
Table of Contents
उत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखण्ड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक अर्जित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास एवं उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
WorldSkills में सानिया और पार्थ ने जीता सिल्वर
इस सम्बन्ध में परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान प्रतिष्ठित वैश्विक मंच माना जाता है। इस वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में लगभग 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशल विधाओं में प्रतिभाग किया।

भारत ने हासिल किया 10 वां स्थान
भारत ने 8 रजत पदक और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस प्राप्त कर विश्व स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया, जो प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने इंडियास्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डस्किल्स के लिए स्थान बनाया है।
कौशल विकास और सेवायोजन विभाग और उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति द्वारा दोनों प्रतिभागियों को प्रशिक्षण, बूट-कैंप, यात्रा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया गया। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए नेशनल स्कील डेवलल्पमेंट कॉरपोरेशन द्वारा भी आवश्यक प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान किया गया।
Pithoragarh24 hours agoपिथौरागढ़ की दारमा घाटी में बर्फ पर फिसला पैर, खाई में गिरने से युवक की मौत
big news22 hours ago1 अक्टूबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब और दस्तावेजों पर पड़ेगा असर
Dehradun20 hours agoउत्तराखंड के युवाओं ने चीन में लहराया परचम, WorldSkills में जीते 2 सिल्वर मेडल
Dehradun3 hours agoदेहरादून में Hyundai सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
Uttarakhand3 hours agoउत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर
big news2 hours agoदेहरादून में शराब की दुकानों पर देर रात छापेमारी, नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
Chamoli4 minutes agoनंदप्रयाग संगम पर तर्पण के दौरान हादसा, अलकनंदा की तेज धारा में बहा श्रद्धालु





































