Accident
10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, पशुओ के लिए चारा काट रही थी उस वक्त किया हमला।

पिथौरागढ़ – बेड़ीनाग विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में घर के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही। आखिरकार चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। महिला के सिर, हाथ पैर सहित शरीर के हिस्सों पर गंभीर जख्म आए हैं।

सेलीपाख के डोलगांव की कमला देवी पत्नी चामू सिंह पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। कमला देवी ने साहस का परिचय देते हुए दराती से तेंदुए का मुकाबला किया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए ने कमला देवी के सिर, हाथ-पैर और कमर में पंजों से हमला कर घायल कर दिया। जब आसपास की महिलाओं ने कमला देवी की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल कमला देवी को सीएचसी बेड़ीनाग लाए।
डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने घायल महिला का इलाज किया। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश सिंह ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
चंदा मेहरा वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया था। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में अकेले काम पर नहीं जाने और बच्चों को शाम के समय अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है। बेड़ीनाग नगर के जवाहर चौक में बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की रात दो तेंदुए एक साथ सड़क पर घूमते नजर आ आए थे। इससे डर का माहौल है।
Breakingnews
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी

Devprayag Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाद में गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। सरर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

कई अब भी लापता, तलाश जारी
घटना के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। नदी में वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। पेयजल टंकियां लेकर गांव की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से न्यू खालसी मांड गांव की ओर जा रहा था। शाम करीब छह बजे थोला से आगे मोटर मार्ग पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
हादसे में वाहन चालक सूरज (19), निवासी जामणी नागराजधार, गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहत की बात ये रही कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल

Tehri News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर चारधाम यात्रा पर निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंबा और कंडीखाल के बीच खेतधार मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और फिर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 यात्री घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, दो रसोइए, चालक और परिचालक शामिल थे। हादसा जौलांगी क्षेत्र के पास हुआ, जो कांडीखाल से कुछ किलोमीटर आगे स्थित है।
राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। समय रहते बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
Breakingnews13 hours agoबड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?
big news13 hours agoRahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
big news16 hours agoRahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…
Breakingnews15 hours agoतड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Champawat12 hours ago34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
Tehri Garhwal10 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
Cricket9 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Uttarakhand14 hours agoValley of Flowers Uttarakhand Tour Guide in Hindi






































