Accident
मचीस की डिबिया में हुआ जोरदार विस्फोट, दिव्यांग युवक तीन उंगलियां गायब।

चंपावत – चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव में माचिस की डिबिया में जोरदार विस्फोट होने से 30 वर्ष के दिव्यांग युवक ललित मोहन की बाएं हाथ की तीन उंगलियां उड़ गई। विस्फोट के चलते दिव्यांग के चेहरे व दाएं हाथ में भी काफी चोटे आई। युवक को तड़पता देख पड़ोस के युवक ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया..जहा घयाल युवक का उपचार किया जा रहा है।

इस दौरान घायल युवक ललित मोहन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर में किसी काम के लिए माचिस जला रहा था अचानक माचिस की डिबिया जोरदार धमाके के साथ फट गई, युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप कालाकोटी भाग कर मौके पर पहुंचा…जहां युवक घायल अवस्था में तड़पता देख प्रदीप आनन फानन में युवक को अपने वाहन द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया जहां डॉक्टर मानसी के द्वारा घायल ललित का उपचार किया गया।
डॉक्टर मानसी ने बताया कि युवक के हाथ की हालत काफी नाजुक है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है वही लोग इस घटना से काफी आश्चर्यचकित है लोगों ने कहा वह पहली बार देख और सुन रहे हैं कि माचिस की डिबिया में इतना बड़ा विस्फोट हुआ है, वहीं अब लोग माचिस जलाने में भी डर रहे हैं फिलहाल यह जांच का विषय है कि माचिस के डिब्बे में विस्फोट हुआ तो कैसे हुआ वही घायल के उपचार में वार्ड बॉय दिनेश कुमार और विक्रम सिंह ने सहयोग किया डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत गंभीर है। इस घटना में युवक की जान बच गई।
Breakingnews
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी

Devprayag Accident News : इस वक्त की बड़ी खबर टिहरी गढ़वाल से सामने आ रही है। देवप्रयाग क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। इस हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
Table of Contents
देवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बाद में गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
सर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 08 TA 5433 चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप अचानक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद वाहन सीधे गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। सरर्च अभियान के दौरान दो शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं।

कई अब भी लापता, तलाश जारी
घटना के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। नदी में वाहन की तलाश जारी है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत

Uttarkashi Accident : उत्तरकाशी जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। पेयजल टंकियां लेकर गांव की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Table of Contents
उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 1000-1000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं। वाहन धरासू से न्यू खालसी मांड गांव की ओर जा रहा था। शाम करीब छह बजे थोला से आगे मोटर मार्ग पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद पिकअप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय चालक की मौत
हादसे में वाहन चालक सूरज (19), निवासी जामणी नागराजधार, गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राहत की बात ये रही कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। देर शाम होने के कारण आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल

Tehri News : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर चारधाम यात्रा पर निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Table of Contents
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार बस गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंबा और कंडीखाल के बीच खेतधार मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और फिर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 यात्री घायल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 18 यात्री, दो रसोइए, चालक और परिचालक शामिल थे। हादसा जौलांगी क्षेत्र के पास हुआ, जो कांडीखाल से कुछ किलोमीटर आगे स्थित है।
राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में पुलिस का सहयोग किया। समय रहते बचाव अभियान शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया।
Cricket23 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
big news4 hours agoTransfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
big news21 hours agoअजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
Breakingnews16 minutes agoचंपावत में घर लौटते वक्त पांव फिलसकर गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, घटना से पूरे इलाके में पसरा मातम
Rudraprayag20 hours agoदेवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…
Breakingnews1 hour agoचंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल
Cricket10 minutes agoPAK vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स





































