Nainital
बाघ ने बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों का हाईवे पर हंगामा !

रामनगर: रामनगर के रिंगोड़ा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब 60 वर्षीय तुलसी देवी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। महिला, जो अन्य महिलाओं के साथ हाईवे किनारे घास काटने आई थी, को अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए कोसी नदी की ओर ले गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, जहां 500 मीटर दूर नदी के पास महिला का शव बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग की। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला और कोसी रेंजर शेखर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए जाम पर अड़े रहे।
#BengalTigerAttack, #RamNagar, #WildlifeConflict, #AngryVillagers, #ForestDepartment
Ramnagar
रामनगर-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
Ramnagar News: बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल
मुख्य बिंदु
Ramnagar News: नैनीताल जिले से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर एक बाइक और कार की आपस में जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
Ramnagar में बाइक और कार की जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर-हल्द्वानी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार को देर शाम को गैबुआ गांव के निकट एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Ramnagar Accident वापस लौटते समय हुआ हादसा
आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया, और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के कनोरी गांव के रहने वाले राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक से रामनगर से अपने घर कि तरफ जा रहे थे।
हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीनों लोगों के गैबुआ गांव के पास पहुँचते ही सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन और सनी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद से परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए। हॉस्पिटल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है। और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी की जाएगी।
Read More….
दुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
UTTARAKHAND: रिश्ते हुए शर्मशार, नाबालिग बेटी ने लगाए पिता पर गंभीर आरोप
खटीमा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप, एक युवक की मौत
Nainital
उत्तराखंड में टॉपर स्टूडेंट ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार का था एकलौता बेटा

Nainital News: मेधावी छात्र के आत्मघाती कदम से परिजनों में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ पर एक मेधावी छात्र ने आत्मघाती कदम उठा कर अपना जीवन ख़त्म कर दिया है। मृतक ने 12 वीं कक्षा में उत्तराखडं में टॉप 25 स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई भी पूरी कर चुका था। ऐसे में युवक के इस आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
मृतक मूल रूप से नैनीताल जिले के भीमताल के छोटा कैलास क्षेत्र का निवासी था। मृतक का नाम सचिन पलाड़िया (22 वर्ष) पुत्र, हरीश चंद्र पलाड़िया है। जो वर्तमान में नैनीताल के छड़ायल में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक मृतक सचिन पढ़ाई में पहले से बहुत तेज़ था। उसने साल 2021 में इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में 23 वां स्थान प्राप्त किया था। घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
CDS EXAM में फेल होने का सता रहा था मलाल
परिजनों के मुताबिक सचिन ने हाल ही में बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद से वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने सीडीएस की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। मगर इंटरव्यू राउंड में बाहर होने से वो चयनित होने से चूक गया। जिसका उसे काफी समय से मलाल था।
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
सचिन परिवार का एकलौता बेटा था। बेटे के इस आत्मघाती कदम के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सचिन बेहद शांत स्वभाव का मेहनती किश्म का लड़का था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन फिर भी घटना के सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
READ MORE…
रामनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर में पेट्रोमैक्स से हाथ सेक रहे सोए चाचा-भतीजे की मौत
रामनगर : कोसी नदी में मशीनों से खनन का आरोप, बेरोज़गार मजदूरों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
Ramnagar
जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हाथी का हमला, सूंड से उठाकर पटका, ऐसे बची जान

Ramnagar News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ, गुलदार और हाथी के हमले की खबर सामने आ रही है। रामनगर में मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक हाथी ने जंगल में लकड़ी लेने गी महिला पर हमला कर दिया।
Table of Contents
Ramnagar में लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर हाथी का हमला
रामनगर के टेड़ा गांव में जंगल से लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है।
सूंड से उठाकर पटकने के बाद छोड़ा
Ramnagar वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत ग्राम टेढ़ा निवासी 43 वर्षीय सीमा देवी अपने गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ टेढ़ा के जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक सामने आए एक हाथी ने सीमा देवी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिलाओं ने किसी तरह जंगल से भागकर सड़क तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। घायल सीमा देवी ने बताया कि हाथी कुछ दूरी तक पीछे-पीछे दौड़ता हुआ सड़क तक भी आ गया था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
ग्रामीणों से अकेले न जाने की अपील
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी शुरू कर दी गई है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। इस मामले में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने कहा कि शीतकाल के दौरान हाथियों की गतिविधियां अधिक रहती हैं और ऐसे में वन्यजीव ज्यादा आक्रामक होते है,उन्होंने कहाँ कि ग्रामीणों को जंगल जाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौके पर गश्त बढ़ा दी गई है।
Blog17 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag15 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job12 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Dehradun19 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Haridwar13 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Udham Singh Nagar18 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun19 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग











































