Roorkee
बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, मामला दर्ज….

रुड़की: उत्तराखंड के झबरेड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक किसान ने बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया और अपनी जान दे दी। किसान ने अपनी मृत्यु से पूर्व एक बयान में इन कर्मचारियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
घटना के अनुसार, सुसाडी गांव के निवासी सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक से ऋण लिया था, लेकिन खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह ऋण की किश्तें चुका नहीं पा रहा था। बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारियों ने उसे और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।
सुधीर कुमार ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि ऋण की वसूली के लिए बैंक का प्रबंधक और दो कर्मचारी उसे हर रोज़ परेशान कर रहे थे। परेशान होकर सुधीर ने पिछले सप्ताह जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुधीर के परिवार ने उपचार के दौरान उसके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर बैंक प्रबंधक और दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने मामले की जांच की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर और बयान के आधार पर बैंक प्रबंधक और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
#BankManager, #EmployeeHarassment, #FarmerSuicide, #LoanRecovery, #PoliceInvestigation
Roorkee
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

Roorkee News : रुड़की में एसटीएफ ने ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार का खुलासा किया है।मौके से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद हुई हैं, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद की गईं।
1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने औषधि निरीक्षक हरीश सिंह के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस दौरान मौके पर मौजूद इरशाद (26), निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इन दवाओं को खरीदकर फुटकर में बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था।
जांच के दौरान आरोपी दवाओं की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े वैध लाइसेंस, दस्तावेज या चिकित्सकीय पर्चे भी नहीं दिखा सका। इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Roorkee
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?

Roorkee News : हरिद्वार जिले में रुड़की के नजदीक पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निराना गांव निवासी आतिफ के रूप में हुई है। उसका शव एक गेस्ट हाउस के कमरे में मिला। मामले में सामने आई कथित वीडियो कॉल की जानकारी के बाद पुलिस मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Table of Contents
रात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह वहां एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। ये तीनों ही यूट्यूब से जुड़े हुए थे। युवती और आतिफ के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी होने की बात भी सामने आई है।
युवती से नाराज होकर कलियर पहुंचने की चर्चा
बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा था, जहां उसने एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने उसे वीडियो कॉल की। इस दौरान हुई बातचीत को लेकर दावा किया जा रहा है कि आतिफ ने जान देने की बात कही थी।
जानकारी के अनुसार, युवती ने दूसरे मोबाइल के माध्यम से अपने भाई को भी वीडियो कॉल पर घटनाक्रम दिखाया। इसके बाद भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। स्क्रीनशॉट देखने के बाद आतिफ के परिवार को उसकी चिंता हुई और परिजन तत्काल कलियर पहुंच गए।

गेस्ट हाउस के कमरे में मिला शव
परिजनों ने कलियर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर संबंधित गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरे की जांच की, जहां आतिफ का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
Roorkee
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।
Table of Contents
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun21 hours ago2027 चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, इस बड़े चेहरे ने थामा कांग्रेस का हाथ
Udham Singh Nagar24 hours agoरुद्रपुर में चाकू से गोदकर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Breakingnews22 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, आशाकार्यकर्ताओं की का बढ़ा मानदेय, पढ़ें सभी 23 फैसले
Nainital17 hours agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम
big news1 hour agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Pauri24 minutes agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें











































